महासमुंद

इस सब्जी में हैं दवाइयों जैसे गुण, कैंसर जैसी बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

दवाइयों जैसे गुण है इस सब्जी में जानिए इसके फायदे

महासमुंदOct 21, 2018 / 04:47 pm

Deepak Sahu

इस सब्जी में हैं दवाइयों जैसे गुण, कैंसर जैसी बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

महासमुंद. सलाद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसलिए अधिकतर घरों में खाने के साथ इसका सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलाद का सेवन करना सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। सलाद में कई प्रकार की हरी सब्जियां और फल का उपयोग किया जाता है जो हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इसमें से एक है काला गाजर:-
 

गाजर शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसमें अनेको पोषक तत्व शामिल होते हैं जिससे शरीर को फायदा मिलता है। अधिकतर लोग बाज़ारो में बिकने वाली काली और लाल गाजर को खाते है| आज हम आपको बताने जा रहे हैं काली गाजर के लाभ के बारे में। गाजर खाने से पेशाब , कफ, दिमाग से जुडी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। ये सब्जी बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकाल देती है और शरीर को तंदरुस्त बना देती है| काली गाजर का सेवन करने से अल्जाइमर, डाइजेस्टिव सिस्टम, कैंसर, आंख से जुडी जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
1. ब्लड साफ करे: ब्लड को साफ करने में काली गाजर बहुत फायदेमंद साबित होती है। काली गाजर का सेवन सलाद और जूस के रूप में किया जा सकता है।

2. पाचन क्रिया बनाए दुरुस्त : काली गाजर खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम हैल्दी बनता है| इसका सेवन अवश्य करना चाहिए| इसको खाने से पेट से जुडी समस्याओं जैसे दस्त, गैस, कब्ज आदि को ठीक किया जा सकता है|
 

black carrot

3. कोलेस्ट्राल कंट्रोल करे: काली गाजर बॉडी में कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में बहुत लाभदायक होती है। इसको रात्रि में जूस के रूप में पीना चाहिए| बहुत लाभ मिलेगा

4. आँखों के लिए फायदेमंद : काली गाजर को खाने से आंखों की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है| ये बीटा केरोटीन और विटामिन ए से भरपूर होती है जो आंखों के लिए बहुत लाभदायक है।

5 . हार्ट प्रोब्लम्स से दिलाए छुटकारा: दिल से जुडी समस्याओं को दूर करने में काली गाजर बहुत फायदेमंद साबित होती है।इसका लगातार सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से हार्ट को बहुत लाभ मिलेगा|

Hindi News / Mahasamund / इस सब्जी में हैं दवाइयों जैसे गुण, कैंसर जैसी बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.