महासमुंद

CG News: बड़ी राहत! यहां बनेगा 58 करोड़ में ओवरब्रिज, इस दिन से शुरू होगा काम

CG News: महासमुंद में बेलसोंडा में ओवरब्रिज का निर्माण दीपावली त्योहार के बाद शुरू करने की तैयारी है। ब्रिज की जद में जिनकी जमीन आ रही है, उनमें से अधिकतर किसानों को मुआवजा का वितरण कर दिया गया है।

महासमुंदOct 13, 2024 / 02:38 pm

Shradha Jaiswal

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बेलसोंडा में ओवरब्रिज का निर्माण दीपावली त्योहार के बाद शुरू करने की तैयारी है। ब्रिज की जद में जिनकी जमीन आ रही है, उनमें से अधिकतर किसानों को मुआवजा का वितरण कर दिया गया है। 30 फीसदी किसानों को आने वाले दिनों में वितरण किया जाएगा। पहले 13 किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रुपए मुआवजा का वितरण किया गया था। 14 किसानों के लिए 4 करोड़ भुगतान के लिए एनएच ने प्रस्ताव भेजा था। बताया जाता है कि इसकी स्वीकृति भी मिल गई है।
यह भी पढ़ें

Mahasamund Murder Case: सेल्समैन की फांसी पर लटकी मिली संदिग्ध लाश, शरीर पर थे चोट के निशान…जांच में जुटी पुलिस

CG News: डेढ़ साल में तैयार होगा ओवरब्रिज

CG News: दीपावली के पहले तक मुआवजा वितरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। करीब डेढ़ साल के भीतर ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से रायपुर रोड से आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले साल मार्च 2023 को बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 58 करोड़ 66 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। पिछले साल नवंबर में ब्रिज निर्माण शुरू करने की योजना बनाई थी। विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के कारण इस प्रक्रिया में काफी विलंब हो गया। ब्रिज की जद में आ रहे पेड़ों की शिटिंग पहले ही की जा चुकी है।

70 फीसदी मुआवजा का वितरण

वर्तमान में खरोरा से घोड़ारी तक वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इस मार्ग पर डिवाइडर बनाने की मांग भी उठने लगी है। इस मार्ग पर रात में सफर करना काफी कठिन हो गया है। एनएच के मुताबिक ओवरब्रिज बनने में करीब डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। नेशनल हाइवे के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि 70 फीसदी मुआवजा का वितरण हो गया है। जल्द ही मुआवजा का वितरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन हर 15 से 20 मिनट में वाहनों की कतार लग रही है। डिवाइडर बनने के बाद भी आगे बढ़ने के लिए होड़ लगी रहती है। कई बार लोग गलत लेन से आगे बढ़ जाते हैं। बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर दूसरे फाटक का निर्माण लगभग पूरा हो गया। दोनों फाटक पर आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mahasamund / CG News: बड़ी राहत! यहां बनेगा 58 करोड़ में ओवरब्रिज, इस दिन से शुरू होगा काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.