scriptPM Modi Speech: पीएम मोदी ने पहली बार बताया आखिर क्यों चाहिए सीटें 400 पार | PM Modi Live Public meeting in Sagar, Madhya Pradesh lok sabha elections 2024 | Patrika News
सागर

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने पहली बार बताया आखिर क्यों चाहिए सीटें 400 पार

मध्यप्रदेश में पिछले 20 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांचवां दौरा है। पीएम दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले चुनावी सभा को संबोधित करने आए हैं…।

सागरApr 24, 2024 / 04:02 pm

Manish Gite

pm modi live speech
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे सागर, हरदा और भोपाल में कार्यक्रम कर रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा की जनसभा में शामिल हुए हैं। वे बुंदेलखंड की सीटों के साथ ही एमपी की अन्य सीटों को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। 8 माह पहले संत रविदास मंदिर और संग्रहालय के भूमिपूजन के वक्त पीएम मोदी सागर आए थे। मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांचवा दौरा है।
मध्यप्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को हो चुका है। इसमें वोट प्रतिशत गिरने के बाद से सभी राजनीतिक चिंता में आ गए हैं। इसे लेकर पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति बदल दी है, जिससे ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवाई जा सके। इसे लेकर पीएम मोदी ने भी अपने तेवर थोड़े तीखे कर लिए हैं। वे हर सभा में विपक्ष पर हमले कर रहे हैं। इसे लेकर वार पलटवार का दौर तेज हो गया है। मध्यप्रदेश में बुधवार शाम को दूसरे चरण का शोर थम जाएगा। 26 अप्रेल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।
patrika.com पर देखिएं पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें…।

3.47 pm

पीएम मोदी का संबोधन खत्म। अब बैतूल लोकसभा क्षेत्र हरदा के लिए रवाना।

3.44 pm
मोदी बोले- भगवान राम को बताया था काल्पनिक

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी लूट और जिंदगी के बाद भी लूट। कांग्रेस को संविधान से नफरत। ये जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह नए नए पैंतरे लेकर आते हैं। हमारी आस्था को सभी ने एक रखा है। जब अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। आपको याद है न कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा दिया। ऐसी कांग्रेस को ठुकरा देना चाहिए।
3.40 pm

आपकी संपत्ति छीनना चाहती है कांग्रेस

मोदी ने आगे कहा कि सभी लोग बोलते हैं कि भाजपा 400 पार क्यों करना चाहती है। मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के ऐसे मंसूबों को खत्म करने के लिए जरूरी है। आपको चोट पहुंचने के लिए कांग्रेस इतने पर ही नहीं रुक रही। कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है। कांग्रेस एक्सरे बनाने वाली है। आपके घर में क्या पड़ा है, उसे निकाल लेगी। माता और बहनों ने थोड़ी पूंजी बनाई होगी, उसे भी एक्सरे करके निकाल लेंगे। लाकर में रखे हुए है वो निकाल लेगी। वो कहती है हम इसे छीन लेंगे और फिर बांट देंगे। आपको यह मंजूर है क्या। आपका एक घर गांव में है और दूसरा शहर में है तो एक घर कांग्रेस ले लेगी। आपके पार दो गाड़ियां है तो एक गाड़ी कांग्रेस की सरकार ले लेगी। यह उन्होंने कहा है। आपसे यह सबकुछ छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने तो आज एक और पत्ता खोल दिया है। उनका हिडन एजेंडा बाहर आया है। विरासत में भी, दादा-दादी, नाना-नानी भी कुछ बचाकर रखते थे, नाती-पोतों के लिए संपत्ति को बचाते हैं। अनाप-शनाप खर्चा नहीं करते हैं, बड़ी मेहनत करके मुसीबतों को झेलकर जो संपत्ति आपने बचाई है, आपके पूर्वजों ने बचाई है, जो आपको मिली है, अब यह कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संतानों को नहीं दे सकते। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वो कानूनन आपसे लूट लेगी। जो संपत्ति अपने बच्चों को देना चाहते हैं, कांग्रेस उस पर भी टैक्स लेगी। हमारी परंपरा है कि हम अपने नातीपोतों को देते हैं। पैसे बचाने की कोशिश करते हैं, कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली बचत पर भी नजर रख रही है।
3.34 pm

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर दिया आरक्षण

2004 में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोपा। 2009 का चुनाव हो या 2014 का चुनाव हो। अपने घोषणा पत्र में दोनों बार कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। कांग्रेस की तैयारी है कि एससी, एसटी और ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट दिया जाए और फिर धर्म के आधार पर आरक्षण लागू हो। पिछली बार कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो उसने धर्म के आधार पर रिजर्वेशन किया था। जब बीजेपी सरकार में आई तो हमने बाबा साहेब के प्रति समर्पण भाव से भारत के संविधान की पवित्रता का सम्मान करते हुए हमने फैसला लिया कि ये कांग्रेस जो धर्म के आधार पर जो काम करके गई है, तो हमने उसे खत्म कर दिया। एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसेक लिए उन्होंने पिछले दरवाजे से गैर कानूनी तरीके से चालाकी की है, ओबीसी समाज की आंख में धूल झोंकने का गुनाह किया है। इसके लिए उसे मुसलमान की सभी जातियों को एक ही कागज निकालकर सबको ओबीसी कागज में डाल दिया। कांग्रेस इन सबको ओबीसी कोटा में डालकर ओबीसी के हक का बहुत बड़ा हिस्सा उसने छीन लिया और धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फार्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। क्या यह लागू होना चाहिए क्या। इसे रोकना चाहिए या नहीं। इनके खतरनाक मंसूबों को खत्म करना चाहिए या नहीं। पूरी ताकत से देशवासियों को गाना चाहिए या नहीं। साथियों चुनाव आते रहेंगे और जाते रहेंगे, लेकिन यह खतरनाक खेल आपकी आने वाली पीड़ियों को तबाह कर देगा। ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।
3.28 Pm

आज देश में कांग्रेस की ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिससे हर देशवासी सन्न रह गया है। हमारा संविधान साफ साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन, कांग्रेस ने बरसों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया। वो साल दर साल अपने संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रहे हैं। देशवासियों की आंखों में धूल झोंक करके ये अपना खेल खेल रहे हैं।
3.27 pm

पूरी करके दिखाऊंगा गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में इतनी बड़ी टीम काम कर रही है। गरीब के बेटे ने हमेशा आपकी चिंता की है। कोरोना का इतना पड़ा संकट आया। आपकी रसोई में कभी राशन की कमी नहीं होने पाए। आज भी गरीब की रसोई में पीएम गरीब कल्याण योजना का अनाज पकता है। मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि आपको अगले पांच सालों तक राशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। माता और बहनों की तकलीफ कम करने के लिए गैस, बिजली, पानी, टायलेट जैसी सुविधाएं हर घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। मोदी ने स्वयं सहायता समूह की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। और ये गारंटी भी मैं पूरी करके दिखाऊंगा।

3.25 pm

मोदी ने कहा कि फिर एक बार देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, यह मध्यप्रदेश और सागर के लोग पहुंत अच्छे से जानते हैं। विकास कब अच्छा होता है, जब सही नीतियां और सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्यप्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। कांग्रेस के जमाने में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। मध्यप्रदेश में केन बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो गया है। सिंचाई के लिए बंडा वृहद सिंचाई परियोजना का काम भी बीजेपी सरकार ने करवाया है। मध्यप्रदेश में अच्छे हाईवे का पूरा नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य प्रगतिपथ हो, मालवा निमाड़ प्रगतिपथ हो और मध्यभारत प्रगतिपथ हो। बुंदेलखंड प्रगतिपथ हो और अटल प्रगतिपथ हो। एक्सप्रेस वे अब नए मध्यप्रदेश की पहचान बन गए हैं। यहां ललितपुर सागर, लखनादौन नेशनल हाईवे का निर्माण भी हुआ है। केंद्र सरकार ने एमपी को साढ़े तीन सौ से ज्यादा रेल परियोजनाओं की सौगात भी दी है। सागर में मेडिकल कालेज और अस्पताल भी बनवाए हैं। 50 हजार करोड़ की लागत से बीना रिफाइनरी में पेट्रो केमिकल का निर्माण भी हो चुका है। स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की जो जरूरत थी, सभी दिशाओं में एक साथ काम करते हुए आपकी अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं।

3.18 pm
जोरदार नारों के बीच पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। मोदी ने कहा कि पिछली बार आपने रिकार्ड वोटों से जिताया था। सागर ने भी मन बना लिया है कि फिर एक बार….।
3.15 pm
पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू।

3.14 pm
मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदीजी की छवि खराब करना चाहती है। यह चुनाव दूध का दूध और पानी का पानी करने वाला है। इस चुनाव में हम भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।
3.11 pm
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) ने स्वागत भाषण दिया। यादव ने कहा कि कांग्रेस जब मेनिफेस्टो निकालती है। उसने कितना बड़ा पाप किया। वो इकोनामिक सर्वे कराने की बात करती है। पीएम मोदी का धन्यवाद कि कांग्रेस के छिपे हुए एजेंडे की तरफ ध्यान दिलाया। कांग्रेस हमारा धन सर्वे कराने का काम करना चाहती है। कांग्रेस का रिकार्ड ही ऐसा रहा है।
3.05 pm
पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, डा. नरोत्तम मिश्रा सहित अनेक नेताओं ने उनका स्वागत किया।

3.00 pm

पीएम मोदी सागर पहुंचे। थोड़ी देर में मंच पर पहुंचेंगे।
2.50 pm
थोड़ी देर में पीएम सागर पहुंचने वाले हैं। हेलिपैड पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, वीडी शर्मा समेत भाजपा के प्रत्याशी मौजूद।

2.35 pm
थोड़ी देर में मोदी सागर में लैंड करेंगे। वे हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक कार से पहुंचेंगे। मोदी की यह जन सभा संत रविदास मंदिर प्रांगण बड़तुमा में हो रही है।
2.20 pm
पीएम मोदी जबलपुर से सागर के लिए रवाना।

2.04 pm
पीएम मोदी का जबलपुर में स्वागत। मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से जबलपुर पहुंचे हैं। वे यहां ट्रांजिट विजिट पर आए हैं। इस दौरान स्थानीय नेताओं और धर्म गुरु उनका अभिनंदन करने एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।
2.02 pm
पीएम मोदी जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से सागर जिले के लिए हेलिकाप्टर से उड़ान भरेंगे। वे बड़तूमा में बुंदेलखंड की धरती से संबोधित करेंगे।

2.00 pm
बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

सागर के बड़तूमा में जन सभा

पीएम मोदी दोपहर में जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। इसके बाद वे हेलिकाप्टर से सागर रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी दोपहर में 2.40 बजे सागर के बड़तूमा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने आठ माह पहले संत रविदास के मंदिर और संग्रहालय के भूमिपूजन किया था। उसके बाद पीएम मोदी यहां पहली बार आ रहे हैं। बड़तूमा में पीएम मोदी की जमसभा दोपहर 2.40 बजे से होगी। पीएम मोदी के जरिए भाजपा बुंदेलखंड अंचल की सागर, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास कर रही है।

हरदा में 5 बजे आम सभा

सागर के बाद पीएम मोदी बैतूल लोकसभा सीट के हरदा जिले में सभा करने वाले हैं। मोदी सवा पांच बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। हरदा में बैतूल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में जन सभा करेंगे।

भोपाल में शाम 7 बजे रोड शो

हरदा से होते हुए पीएम मोदी (pm narendra modi) सीधे राजधानी भोपाल पहुंचेंगे, जहां पीएम का बड़ा रोड शो होने वाला है। यहां कोई जनसभा नहीं है। पीएम लोगों का अभिवादन करते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लोक सभा चुनाव के दौरान भोपाल में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में पीएम मोदी का रोड शो है। शाम 7 बजे पीएम के रोड शो की शुरुआत पुरानी विधानसभा के सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से होगी। यह रोशनपुरा चौराहे से होते हुए अपेक्स बैंक तिराहे तक होगा। एमपी में पीएम मोदी के सभी कार्यक्रमों में सीएम डॉ. मोहन यादव पीएम के साथ रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो