scriptभोपाल में भिड़े दो समुदाय, महिलाओं-बच्चों को भी मारा, उपद्रवियों के पथराव से गर्भवती की कोख में बच्चे की मौत | Bhopal Gandhinagar ruckus update news | Patrika News
भोपाल

भोपाल में भिड़े दो समुदाय, महिलाओं-बच्चों को भी मारा, उपद्रवियों के पथराव से गर्भवती की कोख में बच्चे की मौत

लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। खूब पत्थर बरसाए जा रहे हैं जिससे कई लोग घायल हुए हैं। पथराव से एक गर्भवती की कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। दो समुदायों के बीच यह बवाल राजधानी के गांधीनगर में हुआ।

भोपालApr 25, 2024 / 11:59 am

deepak deewan

Bhopal Gandhinagar ruckus – एमपी की राजधानी भोपाल में दो समुदाय एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों ने महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट की है। लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। खूब पत्थर बरसाए जा रहे हैं जिससे कई लोग घायल हुए हैं। पथराव से एक गर्भवती की कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। दो समुदायों के बीच यह बवाल राजधानी के गांधीनगर में हुआ।
गांधीनगर की गोंड बस्ती में देर रात यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि यहां कई दिनों से दो गुटों में विवाद चल रहा है। कई बार पुलिस मौके पर आकर समझा चुकी है लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा। मंगलवार रात को कुछ लोगों ने जबर्दस्त उत्पात मचाया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। यहां रात में एक समुदाय ने दूसरे गुट के घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव भी किया।

यह भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट में मां-पिता के सामने मासूम ने दम तोड़ा, दर्शन कर लौट रहे आधा दर्जन श्रद्धालु घायल
यहां तीन दिनों से कुछ लोग जमकर उत्पात मचा रहे हैं। लोग दिनभर लाठी-डंडे हाथ में लेकर घूम रहे हैं जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि दोनों समुदायों के बीच विवाद की वजह अब तक सामने नहीं आई है। दोनों समुदायों के विवाद पर पुलिस भी अंकुश नहीं लगा सकी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस दो बार मौके पर पहुंची लेकिन लोगों ने पत्थर बरसाना शुरु कर दिया जिसके कारण पुलिसकर्मियों को ही लौटना पड़ा। यह भी कहा जा रहा है कि संख्या में ज्यादा होने के कारण एक समुदाय यहां हावी हो गया है और खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आया है।
यहां आए दिन हिंसा हो रही है लेकिन महिला और बच्चों पर हमले के बाद तनाव बढ़ गया है। इलाके में उपद्रवियों का जो वीडियो सामने आया है उसमें बड़ी संख्या में लोग घरों पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा। इतना ही नहीं, एक गर्भवती के पेट पर भी पत्थर मार दिया। पत्थर की गंभीर चोट से उसकी कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो