bell-icon-header
लखनऊ

IPL Auction 2024: कौन हैं स्वप्निल सिंह, जिन पर RCB ने लुटाए लाखों रुपए

IPL Auction 2024: रायबरेली के रहने वाले स्वप्निल सिंह को आरसीबी ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। स्वप्निल सिंह का कैरियर बड़ा उतार चढ़ाव वाला रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं स्वप्निल सिंह?

लखनऊDec 20, 2023 / 02:32 pm

Anand Shukla

रायबरेली में जन्में स्वप्निल सिंह को RCB ने 20 लाख रुपए में खरीदा है।

IPL Auction 2024: IPL- 2024 की नीलामी पहली बार भारत से बाहर दुबई के कोका- कोला एरिना में हुई। इस बार की नीलामी में कुल 72 खिलाड़ी बिके। इसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, यूपी के लिए खेलने वाले समीर रिजवी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे हैं। समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम स्वप्निल सिंह का है। स्वप्निल सिंह को RCB ने 20 लाख में खरीदा है। स्वप्निल सिंह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। स्वप्निल सिंह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
14 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में किए थे प्रवेश
स्वप्निल सिंह का करियर उतार- चढ़ाव वाला रहा है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी 2008 अंडर-19 विश्व कप के लिए 25 संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा था, लेकिन बाद में मलेशिया के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि, उन्होंने 14 साल की उम्र में बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी में प्रवेश किया।
IPL में स्वप्निल सिंह का रिकॉर्ड
भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी स्वप्निल सिंह 33 साल के हैं। उनका जन्म 22 जनवरी 1991 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिले में हुआ है। साल 2023 तक स्वप्निल सिंह ने कुल 7 आईपीएल मैचे खेले हैं। IPL में स्वप्निल सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले हैं। स्वप्निल सिंह अभी तक इंटरनेशनल मैच में पदार्पण नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें

आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ. पल्लवी का मिला शव, फॉरेसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

Hindi News / Lucknow / IPL Auction 2024: कौन हैं स्वप्निल सिंह, जिन पर RCB ने लुटाए लाखों रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.