यह भी पढ़े – शिंजो आबे के सम्मान में यूपी में आज राष्ट्रीय शोक घोषित, CM योगी ने रद्द किए कार्यक्रम हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे शिकायत होगी दर्ज बता दें कि हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंश हत्या के बाद से ही लोगों में डर का माहौल है। प्रदेश में भी अब तक कई जिलों के लोगों को नुपुर शर्मा के समर्थन में धमकियां दी जा चुकी हैं। जिसे देखते हुए विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत संगठन ने अवध प्रांत का रहने वाले व्यक्तियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मदद के लिए लोग 9473795999 और 9919888770 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर 24 घंटे शिकायत दर्ज होगी। यह जानकारी शुक्रवार को बजरंगदल के अवध प्रांत सहसंयोजक अधिवक्ता महेश तिवारी ने दी।
यह भी पढ़े – अमरनाथ गुफा में हुई त्रासदी में नोएडा के कई दर्शनार्थी फंसे, दो की अब तक कोई खबर नहीं अधिकारियों से मिलकर होगा समस्या का समाधान महेश तिवारी ने बताया कि राजस्थान और महाराष्ट्र की घटना के बाद संगठन ने हेल्पलाइन नंबर का निर्णय लिया गया। क्योंकि नूपुर शर्मा के समर्थकों को धमकियां मिल रही हैं। इसके साथ ही लव जिहाद से संबंधित पीड़ितों को भी धमकियां मिलने की जानकारी हुई है। धमकी देने वालों के कारण पीड़ित डर जाता है। पीड़ित व्यक्ति को हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद संगठन के लोग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर संबंधित व्यक्ति की मदद कराएंगे। अगर पीड़ित व्यक्ति को कानून मदद अथवा सलाह की जरूरत होगी तो वह भी निशुल्क दी जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कराकर संबंधित व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी।