लखनऊ

Wrestler Protest: ओलंपिक मेडल को गंगा में बहाएंगे पहलवान, विनेश फोगाट ने ट्वीट कर बताया

Wrestler Protest: बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिसके चलते पहलवानों ने बड़ा फैसला लिया है।

लखनऊMay 30, 2023 / 06:29 pm

Sonali Kesarwani

Wrestler Protest: पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करके एक जानकारी दी है कि सारे पहलवान अपना मेडल गंगा में बहा देंगे। मंगलवार को विनेश फोगाट ने अपने ट्वीट हैंडल पर बाकायदा ट्वीट करके इस जानकरी को दिया है। इससे पहले पहलवानों ने नए संसद भवन के उद्धाटन के दिन दिल्ली के जंतर- मंतर पर धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हुई थी। और अब पहलवानो ने ये दूसरा फैसला लिया है।
https://twitter.com/Phogat_Vinesh/status/1663440196409647105?ref_src=twsrc%5Etfw
शाम 6 बजे हरिद्वार में प्रवाहित करेंगे मेडल
विनेश फोगाट ने अपने ट्वीट में लिखा कि- मेडल हमारी जान है, हमारी आत्मा है। इसके गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मतलब नहीं रह जायेगा। इसीलिए हम इंडियागेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इंडियागेट हमारे उन शहीदों की जगह है। जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन शहीदों जैसी ही होती थी।

Hindi News / Lucknow / Wrestler Protest: ओलंपिक मेडल को गंगा में बहाएंगे पहलवान, विनेश फोगाट ने ट्वीट कर बताया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.