scriptUttarakhand Board Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 89.14% रहा हाईस्कूल का परिणाम | Patrika News
लखनऊ

Uttarakhand Board Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 89.14% रहा हाईस्कूल का परिणाम

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

लखनऊApr 30, 2024 / 12:11 pm

Vishnu Bajpai

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 30 अप्रैल को 10वीं, 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। इसके अनुसार इस बार उत्तराखंड में हाईस्कूल यानी 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा है। जबकि इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं ने लिया था हिस्सा

यूके बोर्ड परीक्षा 2024 में इस साल करीब साढ़े तीन लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें 2 लाख 10 हजार 354 छात्र 10वीं के थे। जबकि 1 लाख 15 हजार 606 छात्र 12वीं के शामिल हैं। मंगलवार दोपहर में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने परीक्षा परिणाम जारी किया।
यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के पूर्व मंत्री उदयभान सिंह पर कसा शिकंजा, दिव्यांश चौधरी का घर कुर्क करेगी पुलिस

मैट्रिक और इंटर दोनों के नतीजों को जारी करने के साथ टॉपर्स के नाम, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की डिटेल को भी साझा किया जाएगा। यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ubse.uk.gov.in पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का परीक्षा परिणाम एक्टिव कर दिया गया है।

Hindi News/ Lucknow / Uttarakhand Board Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 89.14% रहा हाईस्कूल का परिणाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो