लखनऊ

BJP सदस्यता अभियान में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

BJP का सदस्यता अभियान जोरो पर है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर सदयता अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में ब्रजेश पाठक सदस्यता अभियान में शामिल हुए। आइये बताते हैं डिप्टी सीएम ने क्या कहा 

लखनऊOct 06, 2024 / 03:13 pm

Nishant Kumar

Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak in BJP membership Drive

BJP का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। ऐसे में प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर काम कर रहे हैं और सदयता अभियान में लोगों को जोड़ रहे हैं। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सदस्यता अभियान में शामिल हुए। 

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश बीजेपी के आह्वान पर हम सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर कैंप लगाकर और घर-घर अभियान चलाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। बीजेपी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है। 
यह भी पढ़ें

Amethi Murder Case: पीड़ित परिजनों से सीएम योगी ने की मुलाकात, कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन

उपचुनाव को लेकर दिया बयान 

प्रदेश में दस सीटों पर हों रहे उपचुनाव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सारी तैयारियां हो गयी हैं। भारतीय जनता पार्टी दस के दस सीट जीत रही है।

Hindi News / Lucknow / BJP सदस्यता अभियान में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.