लखनऊ

यूपी के किसानों पर गिरी गाज, पराली जलाने में पहले नंबर पर अलीगढ़

Parali Burning: प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में पराली जलाने के मामले में मथुरा तीसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर अलीगढ़ और दूसरे स्थान पर संभल है । कृषि विभाग ने पराली जलाने पर 20 किसानों को नोटिस जारी करने के साथ ही 60 हजार का जुर्माना लगाया है।

लखनऊOct 14, 2024 / 11:48 am

Aman Pandey

Parali Burning: इसरो हैदराबाद से कृषि विभाग को मिली पराली जलाने की रिपोर्ट से कृषि विभाग में हलचल मच गई है। 15 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 38 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। सैटेलाइट के जरिए पराली जलाने की रिपोर्ट कृषि विभाग को मिली। कृषि विभाग के साथ राजस्व विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुष्टि होने पर कृषि विभाग ने 20 किसानों को नोटिस जारी किया है और 60 हजार का जुर्माना लगाया है। इसमें से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल भी किया है।

38 स्‍थानों पर पराली जलाने के साथ मथुरा तीसरे नंबर पर

बताया जा रहा है कि प्रदेश में अलीगढ़ 83 स्थानों पर पराली जलाने पर पहले स्थान पर है। जबकि संभल जिले में 60 स्थानों पर पराली जलाने पर दूसरे और मथुरा 38 स्थानों पर पराली जलाने पर तीसरे स्थान पर है। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के साथ जांच पड़ताल में लगे हैं।

8 केसों में पराली जलाने की पुष्टि नहीं

टीम ने जांच में पाया कि एक घटना मथुरा में दर्शायी जा रही है, जबकि केस अलीगढ़ क्षेत्र का पाया गया है। इसके अलावा 8 केसों में पराली जलाने की पुष्टि नहीं हो सकी है, जबकि मथुरा की तीन पराली जलाने की घटनाएं विद्युत चिंगारी से होना पाया गया है।
यह भी पढें: यूपी में कब से शुरू होगी सर्दी? पछुआ हवाओं ने तापमान में की गिरावट, जानिए मौसम अपडेट

कृषि विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

इस मामले में कृषि विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनटीजी) ने आदेश दिया था कि फसल अवशेष (पराली जलाना अपराध है। इस मामले में राजस्व विभाग द्वारा 13 नवंबर 2017 को दिए आदेश के अनुसार क्षतिपूर्ति की वसूली में जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है। सं

संबंधित विषय:

Hindi News / Lucknow / यूपी के किसानों पर गिरी गाज, पराली जलाने में पहले नंबर पर अलीगढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.