
BJP
लखनऊ. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई जल्द ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष देेने वाली है। ये बड़ा फेरबदल अगले महीने होने की उम्मीद है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में अपने आखिरी दौरे पर केशव के केंद्र सरकार में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्या अपना पूरा समय यूपी और भाजपा के विकास में लगा देंगे। अगले महीने उम्मीद है कि केशव प्रसाद मौर्या विधान परिषद की खाली हुई चार में से एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे।
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पार्टी में करीब आधा दर्जन से अधिक उम्मीद्वार हैं, लेकिन पार्टी के लोगों का अनुमान है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह सबको चौका सकती है।
इनमें निम्म पांच लोगों के नाम शामिल हैं-
स्वतंत्र देव सिंह- स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बुंदेलखंड से हैं और पिछले दिनों उनको पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की तीन सबसे हाई प्रोफाइल सीटों पर भाजपा को जिताने का जिम्मा दिया गया है। अगर उनको प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो वे परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद से इस्तीफा देंगे और संगठन संभालेंगे।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार को किया सतर्क, चीन के हमले की रणनीति पर किया बड़ा खुलासा
अशोक कटारिया- पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अशोक कटारिया का नाम उम्मीदवार की सूची में शामिल हो सकता है। वे बिजनौर के हैं और एक फायरब्रांड नेता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गूजर वोट को ध्यान में रख कर पार्टी ने उनको प्रदेश महामंत्री बनाया है।
संजीव बलयान- जाट नेताओं में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही है।
ये भी पढ़ें- बैगों पर छपी अखिलेश यादव की तस्वीर पर पोती कालिख, सपाईयों ने किया जमकर हंगामा
महेश शर्मा- पार्टी यदि ब्राह्मण चेहरे को कमान देने का फैसला करेगी तो महेश शर्मा बन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।
जसवंत सैनी- भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष हैं जसवंत सैनी।
Published on:
29 Aug 2017 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
