scriptयूपी के इस भाजपा नेता को राजस्‍थान विस चुनाव में सौंपी गई 29 सीटों की कमान, मोदी से बातचीत का वीडियो वायरल | UP BJP leader Mahendra Singh gets important responsibility in Rajasthan Assembly elections 2023 | Patrika News
लखनऊ

यूपी के इस भाजपा नेता को राजस्‍थान विस चुनाव में सौंपी गई 29 सीटों की कमान, मोदी से बातचीत का वीडियो वायरल

Assembly Elections 2023: उत्तर प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस नेता की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कौन हैं ये?

लखनऊNov 19, 2023 / 06:56 pm

Vishnu Bajpai

assembly_elections_2023.jpg
Rajasthan Assembly Elections 2023: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसमें सभी दलों के दिग्गज नेता धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच बीते दिनों राजस्‍थान में चुनावी रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मंच पर उत्तर प्रदेश भाजपा के एक दिग्गज नेता काफी देर तक गुफ्तगू करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, राजस्‍थान में चुनाव प्रचार के दौरान जिस नेता से पीएम मोदी बात कर रहे थे। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह हैं। दोनों नेताओं के बीच मंच पर काफी देर तक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगने शुरू कर दिए हैं।
यूपी के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महेंद्र सिंह को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 29 सीटों की कमान सौंपी गई है। महेंद्र सिंह पहले असम के प्रभारी बनाए गए थे। जहां भाजपा की सरकार बनने के बाद उनका कद पार्टी में और बढ़ गया था। उसके बाद उन्हें त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। अब उन्हें राजस्थान की 29 सीटों पर प्रभारी बनाया गया है। यहां अगर भाजपा की जीत हो गई तो पार्टी में निश्चित ही इनका कद और बढ़ेगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8prh9g

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह साल 2012 से वह भाजपा से एमएलसी हैं। साल 1987 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले में हुआ और उनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है। वह बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और फिलहाल असम में भाजपा के प्रभारी हैं। उन्हें साल 2016 में असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत का श्रेय भी दिया जाता है। इसके अलावा महेंद्र सिंह साल 2019 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
उनके पास जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। साल 2019 से पहले वह ग्राम विकास के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य विभागों के एमओएस थे। पीएम आवास योजना और ऑनलाइन पारदर्शी स्थानांतरण समेत कई विभागों में केंद्र सरकार से लगातार 12 पुरस्कार जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग में नए शामिल हुए एई के लिए ऑनलाइन पारदर्शी पोस्टिंग भी शुरू की थी।

Hindi News/ Lucknow / यूपी के इस भाजपा नेता को राजस्‍थान विस चुनाव में सौंपी गई 29 सीटों की कमान, मोदी से बातचीत का वीडियो वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो