लखनऊ

UP BJP Candidate List 2024: भाजपा ने 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें प्रत्याशियों का राजनीतिक सफर

BJP Candidate List 2024: भाजपा ने 7 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं, 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रत्याशियों का राजनीतिक इतिहास क्या है।

लखनऊOct 24, 2024 / 12:41 pm

Sanjana Singh

UP bjp candidate list 2024

UP BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम है, जबकि भाजपा ने अभी कानपुर की सीसामऊ और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने जिन्हें टिकट दिया है, उनके राजनीतिक सफर के बारे में…

गाजियाबाद

भाजपा ने गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। संजीव शर्मा लगातार दूसरी बार भाजपा के महानगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव, 2023 के मेयर चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में संगठन के बूते भाजपा को जीत दिलाई है।

मझवां

भाजपा ने मिर्जापुर की मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार बनाया है। सुचिस्मिता मौर्या समाजसेवी के साथ-साथ साल 2017 में मझवां की विधायक रहीं है। इसी सीट पर ससुर रामचन्द्र मौर्य 1996 में भाजपा के विधायक चुने गए थे। निषाद पार्टी से गठबंधन में सीट जाने के बावजूद वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहीं।

कुंदरकी 

भाजपा ने मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से ठाकुर रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह तीन दशक से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय हैं। कुंदरकी से 2012 और 2017 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों बार वे दूसरे नंबर पर रहे। 2017 में 10,821 वोट से हार गए थे।
यह भी पढ़ें

बेरंग लौटे संजय निषाद, यूपी उपचुनाव में निषाद पार्टी खाली हाथ, देखिए भाजपा की लिस्ट

खैर

भाजपा ने अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से सुरेंद्र दिलेर उर्फ दीपक दिलेर को टिकट दिया है। वह हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के पुत्र हैं। यूपी उपचुनाव 2024 में वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि सुरेंद्र दिलेर 2022 के चुनाव में टिकट के दावेदार थे।

फूलपुर

भाजपा ने प्रयागराज की फूलपुर सीट से दीपक पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। दीपक पटेल ने 2007 में बारा सीट से बसपा से पहला चुनाव लड़ा और कुछ मतों से हार गए थे। 2012 में बसपा से वह करछना विधानसभा से लड़े तो चुनाव जीत गए। फिर साल 2017 में करछना विधानसभा सीट से बसपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। मां केशरी देवी पटेल फूलपुर से सांसद रही हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

कटेहरी

भाजपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद को प्रत्याशी बनाया है। वह 1996, 2002 और 2007 में बसपा के टिकट से कटेहरी से विधायक चुने गए। साल 2012 में मायावती ने मंत्री बनाया। 2012 में बसपा नें नपुर के शाहगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया तो वह हार गये। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में आए और अकबरपुर से चुनाव हार गए।

करहल

अनुजेश यादव को भाजपा ने मैनपुरी के करहल सीट से टिकट दिया है। अनुजेश सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं। धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं, अनुजेश यादव मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।

Hindi News / Lucknow / UP BJP Candidate List 2024: भाजपा ने 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें प्रत्याशियों का राजनीतिक सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.