Lucknow Crime: लखनऊ में भाजपा विधायक के घर से चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर अपना हाथ साफ़ किया है। लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
Lucknow Crime News: लखनऊ के गोमती नगर के विवेक खंड-3 में वाराणसी के अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम के घर में चोरी हो गई। चोर ने उनके घर में मौजूद लाखों के सामान उड़ा दिए। गोमती नगर पुलिस स्टेशन में मामले की FIR दर्ज करायी गई है।
त्रिभुवन राम के घर से चोरी दो बार में हुई है पहली बार जनवरी 2025 में उनकी पत्नी का डायमंड का लॉकेट गायब हो गया। कार्यों में व्यस्त होने के चलते उन्होंने इसकी शिकायत नहीं करायी। फरवरी 2025 में उनके पत्नी की ओमेगा कंपनी की कलाई घडी गायब हो गई है। दोनों समानों की कीमत 3-3 लाख बताया जा रहा है।
गोमती नगर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार त्रिभुवन राम और उनके परिवार ने उनके ही घर में काम करने वाले अनिल कुमार कनौजिया पर चोरी का आरोप लगाया है। अनिल लखनऊ के खुर्रमनगर का रहने वाला है। त्रिभुवन जब लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता पद पर कार्यरत थें तब से वो उनके घर में काम कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक त्रिभुवन राम ने PWD में इंजीनियर रहते अनिल कुमार कनौजिया की नौकरी लगवाई थी। अब वह चाहते हैं कि अनिल नौकरी के साथ उनके घर भी काम करे। पंप ऑपरेटर अनिल ने इनकार किया, तो विधायक ने उसे धमकाया और FIR दर्ज करवा दी। अनिल अब दबाव और राजनीतिक प्रताड़ना का सामना कर रहा है।