छह हजार रुपये तक वेतन बढ़ोत्तरी
इस वृद्धि के बाद निगमकर्मियों का कुल डीए अब पचास फीसद हो गया है। इससे निगम कर्मचारियों के वेतन में आठ सौ रुपये प्रतिमाह से लेकर छह हजार रुपये प्रतिमाह तक का बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसके साथ ही पांचवें केंद्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मियों को भी बढ़े डीए का लाभ एक जनवरी से मिलेगा। सीएम के अनुमोदन के साथ ही निगम कर्मियों की मुराद पूरी हो गई है। ये भी पढ़ें:-
खतरे में तीन देशों की सीमाओं को जोड़ने वाला हाईवे, अब चार घंटे ही चलेंगे वाहन जमकर मनाएंगे दिवाली
राज्य में डीए न बढ़ने से निगम कर्मी काफी परेशान थे। वह लगातार सरकार से डीए बढ़ाने की मांग पर मुखर थे। सोमवार को सीएम ने उनकी मांग पूरी करते हुए बढ़े हुए डीए को अनुमोदित कर दिया है। अब राज्य के निगम कर्मी दिवाली और अन्य त्योहार जमकर मनाएंगे। निगम कर्मियों ने डीए में बढ़ोत्तरी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है। बढ़ती महंगाई के बीच डीए न बढ़ने से निगम कर्मियों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही थी। अब सरकार ने उनकी समस्या का समाधान कर दिया है।