
15/11/2023 05:10:12
लखनऊ पहुंचा सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंच चुका है। पार्थिव शरीर को चार्टर्ड विमान से लखनऊ लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारियां पहले से पूरी कराई गई हैं। शव को अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह तक लखनऊ के सहारा सिटी में रखा गया है।
15/11/2023 12:20:18
लखनऊ में किया जाएगा अंतिम संस्कार
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन पर देश भर के दिग्गज बिजनेसमैन, राजनेता और आम नागरिक शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल से निकलेगा और 4 बजे उसके विशेष विमान से लखनऊ लाये जाने की संभावना है।
15/11/2023 09:45:18
सीएम योगी ने सुब्रत रॉय के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।"
15/11/2023 08:56:18
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी एक्स पर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "महान प्रेरक, वक्ता और खेल प्रेमी नहीं रहे।"
15/11/2023 08:30:18
शिवपाल यादव ने भी दी श्रद्धांजलि
सपा नेता शिवपाल यादव ने भी सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि द। उन्होंने कहा, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
15/11/2023 08:00:18
सुब्रत रॉय का कब होगा अंतिम संस्कार?
सहारा इंडिया परिवार के संस्थाापक सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार 16 नवंबर को लखनऊ में किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार यानी 15 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जाएगा, जहां उन्हें न्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
15/11/2023 07:30:18
सपा ने जताया दुख
सपा ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया है। लिखा, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !
15/11/2023 07:05:18
सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार यानी 14 नवंबर 2023 को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल के थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Updated on:
15 Nov 2023 08:58 am
Published on:
15 Nov 2023 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
