यह भी पढ़ें
UP Rain: 12 अक्टूबर के बाद लखनऊ समेत UP में बदलेगा मौसम, आज से दिखा असर, बारिश को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 11 से 13 अक्टूबर के बीच मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 14 अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट और ठंड की शुरुआत होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और 15 अक्टूबर से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में ठंड महसूस होने लगेगी। उत्तर प्रदेश में भी 11 और 12 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अक्टूबर के अंत तक ठंड बढ़ने लगेगी। यह भी पढ़ें
Lucknow Dengue: लखनऊ में डेंगू के 63 नए मरीज, 12 घरों को जारी किया गया नोटिस
बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा और आने वाले 4-5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अक्टूबर के अंत तक ठंड का असर वहां भी दिखने लगेगा। दूसरी ओर, झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासतौर पर रांची में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें
UP Rain: लखनऊ सहित पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी
उत्तराखंड में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो चुकी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें
House Tax Bill: हाउस टैक्स बिल अब WhatsApp पर,नगर निगम की डिजिटल पहल से भवन स्वामियों को राहत
राजस्थान के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, अजमेर, टोंक, और भीलवाड़ा जैसे क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, दक्षिण भारत के राज्यों—केरल, तमिलनाडु, और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गोवा और कोंकण क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें