scriptPublic Holiday: खुशखबरी! सितंबर में 4 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित, दफ्तर से लेकर बैंक-स्कूल तक सब रहेंगे बंद | Public holiday on 6,7,16,17 september know the reason | Patrika News
लखनऊ

Public Holiday: खुशखबरी! सितंबर में 4 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित, दफ्तर से लेकर बैंक-स्कूल तक सब रहेंगे बंद

सितंबर महीने में 4 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 6,7,16 और 17 सितंबर को दफ्तर से लेकर स्कूल बैंक तक बंद रहेंगे।

लखनऊSep 04, 2024 / 10:49 am

Swati Tiwari

सितंबर के महीने आते ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। हर मांगलिक काम और पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। त्योहारों की शुरुआत भी भगवान गणेश के स्वागत के बाद होती है। इस महीने गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा जैसे कई त्योहार हैं। सितंबर में आपको 4 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। चलिए आपको हैं इस छुट्टियों का कारण क्या है। 

इस महीने मिलेगी 4 छुट्टियां 

इस महीने पांच रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं इसके अलावा सितंबर महीने में 3 सार्वजनिक अवकाश भी होंगे। बता दें कि 6 सितंबर, 7 सितंबर, 16 सितंबर और 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होगा। इसमें 6 सितंबर को महिलाओं के लिए विशेष रूप से रखा गया है। 6 सितंबर को महिलाएं निर्जला तीज का व्रत रखेंगी जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है 6 सितंबर को महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

दफ्तर से लेकर बैंक- स्कूल तक सब रहेंगे बंद

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है इस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय स्कूल बंद रहेंगे 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है इस मौके पर भी सभी सरकारी कार्यालय विद्यालय बंद रहेंगे। अगर ऐसे में आपको कोई सरकारी कार्यालय या बैंक का काम हो तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें ताकि बाद में आपको किसी दिक्कत का सामना ना करना पडे़।

कहां मनाया जाता है तीज

तीज का निर्जला व्रत महिलाएं अपने पति के दीर्घायु उम्र के लिए करती है। यह त्योहार मुख्य रूप से  बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह शुभ पर्व शिव जी और माता पार्वती के बीच भक्ति और प्रेम को समर्पित है। इस व्रत में तीज माता यानी कि पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। इसके ठीक दूसरे दिन शिव और पार्वती के पुत्र गणेश जी की पूजा की जाती है। ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। 

Hindi News/ Lucknow / Public Holiday: खुशखबरी! सितंबर में 4 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित, दफ्तर से लेकर बैंक-स्कूल तक सब रहेंगे बंद

ट्रेंडिंग वीडियो