bell-icon-header
लखनऊ

Public Holiday In August: 17,18,19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें क्यों?

अगस्त महीने में काफी सारे त्योहार हैं। त्योहार हैं तो छुट्टियां होना तो लाजमी है। पर क्या आपको पता है अगस्त में तीन छुट्टियों का संयोग एक साथ बन रहा है। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।

लखनऊJul 31, 2024 / 12:11 pm

Swati Tiwari

इस महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन से लेकर जनमाष्टमी जैसे त्योहार हैं। इस मौके पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके अतिरिक्त पांच शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं। अगर आप इस महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए बेस्ट है। इस बार तीन छुट्टियां एक साथ मिल रही है। 

एक साथ 3 सार्वजनिक अवकाश

इस महीने 15 अगस्त का त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है। 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है जिसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर छुट्टी रहती है। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन पड़ रहा है। इस महीने 3 छुट्टियां आपको एक साथ मिल रही है। 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त में 16 अगस्त को शुक्रवार है जिस दिन आपको काम करना पड़ेगा। अगर इस दिन भी आप छुट्टी प्लान करते हैं तो आपको 5 दिन की लंबी छुट्टी मिल जाएगी। इस छुट्टी में आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं या फिर अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

इस महीने मिलेगी 12 छुट्टियां 

इस महीने लोगों के लिए छुट्टी ही छुट्टी है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश होता है। इस महीने कुल पांच शनिवार हो रहे हैं। जबकि चार रविवार हैं। ऐसे में कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी मिल रही है।

Hindi News / Lucknow / Public Holiday In August: 17,18,19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें क्यों?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.