3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exit Poll के बाद मुंबई सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी, यूपी की वाराणसी नहीं, इस हॉट सीट पर ढाई लाख वोटों से जीत रही भाजपा

Mumbai Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आने के बाद मुंबई सट्टा बाजार ने बड़ी भविष्यवाणी की है। इसके तहत यूपी की एक हॉट सीट पर भाजपा की भारी अंतर से जीत बताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 3 Jun 2024, 3:53 PM IST

Exit Poll के बाद मुंबई सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी, यूपी की वाराणसी नहीं, इस हॉट सीट पर ढाई लाख वोटों से जीत रही भाजपा

Exit Poll के बाद मुंबई सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी, यूपी की वाराणसी नहीं, इस हॉट सीट पर ढाई लाख वोटों से जीत रही भाजपा

Mumbai Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आने के बाद मुंबई सट्टा बाजार ने बड़ी भविष्यवाणी की है। इसके तहत यूपी की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर विजेता का अनुमान बताया गया है। इसके अलावा मुंबई के बीच सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की देशभर में आसान जीत बताई है। मुंबई के टॉप बुकी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि शुरुआत में यानी पहले चरण की वोटिंग से पहले भाजपा के नंबर ज्यादा थे। हालांकि तीन चरण की वोटिंग के बाद भाजपा के लिए गिरावट का रुझान देखा गया। सट्टा बाजार फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 64 से 66 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी करता है।

यूपी के लिए क्या है मुंबई सट्टा बाजार का पूर्वानुमान?

मुंबई सट्टा बाजार के टॉप बुकी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान से पहले सट्टा बाजार देश में भाजपा को 315 से 325 सीटें और कांग्रेस को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा था। हालांकि तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा के लिए गिरावट का रुझान रहा। उस वक्त भाजपा को 270 से 280 सीटें मिलती दिख रही थीं। जबकि कांग्रेस 70 से 80 सीटों की ओर अच्छी बढ़त दिखा रही थी।

यह भी पढ़ेंः एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर दिया बयान, कार्यकर्ताओं से निगरानी बढ़ाने की अपील

हालांकि अब एक बार फिर आंकड़े बदल गए हैं। अब सट्टा बाजार भाजपा को देश में 295 से 305 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के लिए 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है। उन्होंने यह भी कहा कि सट्टा बाजार ने कभी भी भाजपा के 400 पार नारे का समर्थन नहीं किया। सट्टा बाजार के भाव के मुताबिक भाजपा को 350 सीटें मिलना भी संभव नहीं लग रही हैं।

यूपी की इन लोकसभा सीटों पर ये है सट्टा बाजार का अनुमान

अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी को जीत मिल सकती है।
रायबरेली सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी फतह हासिल कर सकते हैं।
मैनपुरी सीट पर सपा की डिंपल यादव की जीत की बात कही जा रही है।
लखनऊ में भाजपा के राजनाथ सिंह ढाई लाख के वोटों के अंतर से चुनाव जीत सकते हैं।
सट्टा बाजार ने कन्नौज में अखिलेश यादव और मेरठ ने भाजपा के अरुण गोविल के जीतने की भविष्यवणी की है।