लखनऊ

यूपी के साथ महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ेगी सपा, सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश ने की बड़ी मांग

Maharashtra Election 2024: अखिलेश यादव ने हरियाणा चुनाव का सहारा लेते हुए बताया कि कैसे महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के लिए सपा का साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र में 12 सीटों की मांग की है।

लखनऊOct 19, 2024 / 08:08 am

Sanjana Singh

Maharashtra Election 2024

Maharashtra Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़े।

‘झारखंड-महाराष्ट्र का चुनाव देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण’

उन्होंने कहा, “देश में हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव होने जा रहा है। हालांकि उपचुनाव भी हो रहे हैं। लेकिन, झारखंड और महाराष्ट्र में देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं और हाल में ही हम लोगों ने यह देखा है कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया, इसलिए महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।”
यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश को कहा ‘मजाक’, बीजेपी मंत्री ने कहा-वे उसी प्रकार का प्रदेश बनाना चाहते हैं

‘महाराष्ट्र की सरकार छीनी और हथियाई हुई सरकार है’

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “महाराष्ट्र की सरकार छीनी और हथियाई हुई सरकार है। यह खोके से डराकर बनाई हुई सरकार है। महाराष्ट्र में महा भ्रष्टाचार चल रहा है। जनता अब इस सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इंडिया गठबंधन के और जितने भी सहयोगी दल हैं, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत का परचम लहराएंगे।”
यह भी पढ़ें

कुंदरकी सीट पर बसपा ने खड़ा किता प्रत्याशी, भाजपा-सपा की जोर आजमाइश के बीच मारी बाजी

सपा ने की 12 सीटों की मांग

उन्होंने कहा, “सपा महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से 12 सीटों की मांग कर रही है, जो सही है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतकर आएगी। हमने जनता का विश्वास जीता है। हम निसंदेह महाराष्ट्र चुनाव में बेहतर करेंगे।”

Hindi News / Lucknow / यूपी के साथ महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ेगी सपा, सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश ने की बड़ी मांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.