लखनऊ

शुक्रवार के दिन इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर मे बनी रहेगी सुख-समृध्दि, धनवर्षा

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है।

लखनऊMar 16, 2018 / 12:55 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ. सप्ताह के सात दिन होते है लेकिन शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इन सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के खास दिन होते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार के दिन को लेकर भी है शुक्रवार मां लक्ष्मी का बहुत ही खास दिन होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। मां लक्ष्मी बहुत ही चंचल होती हैं वह किसी के घर स्थायी रूप पर नहीं रहती हैं। मां लक्ष्मी घर में सुख समृध्दि का भी प्रतीक मानी जाती है। ऐसे मे अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी बरकत बनाए रखना चाहते है।

मनचाही मनोकामना होती पूरी

लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि शास्त्रों के अनुसार साधारण उपाय करने से भी मां लक्ष्मी अपने भक्त से जल्दी ही खुश हो जाती हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है। तो अगर आप मां लक्ष्मी को इस प्रकार खुश रख सकते है। तो आपके जीवन में कभी पैसों की तंगी नहीं आएगी और आपका जीवन खुशियों से हमेशा भरा रहेगा।

इन 5 उपायों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपने जीवन को बनाए खुशहाल

1. शुक्रवार के दिन खाने में उड़द की दाल और घी से बनी हुई चीजों का सेवन करें जिससे आपका स्वास्थ्य दिन बेहतर रहेगा।

2. शुक्रवार के दिन 9 कन्याओ को दूध से बनी खीर खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां आएंगी।

3. शुक्रवार के दिन सफेद फूलो को किसी पवित्र नहीं के पानी में बहाना चाहिए जिससे आपका जीवन सुख समृद्धि से हमेशा भरा रहेगा।

4. शुक्रवार के दिन कन्याओ को दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है लेकिन इसके साथ ही अगर कोई शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई, कपड़े या श्रृंगार आदि चीजों का सामान दान करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

5. शुक्रवार के दिन अगर आप अपने घर में बिल्व का पौधा लगाएं और उस बिल्व के पौधे के पास बैठकर श्रीसुक्त को पाठ करें। जिससे आपके मन को शांन्ति मिलेगी। इस उपाय से आपके जीवन में कभी भी सुख-समृध्दि, धनवर्षा की कमी नहीं रहेगी। जिससे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी।

 

Hindi News / Lucknow / शुक्रवार के दिन इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर मे बनी रहेगी सुख-समृध्दि, धनवर्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.