यह भी पढ़ें
UP Police Alert: बहराइच प्रकरण के बाद लखनऊ पुलिस अलर्ट, CP के निर्देश पर DCP पश्चिम ने किया सुरक्षा निरीक्षण
परिजनों ने लड़की को झाड़ियों में बेहोशी हालत में पाया
लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर खोजने के बाद, परिवार की एक महिला ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोश पड़ा पाया। लड़की के गले और पैरों पर दुपट्टा कसकर बंधा हुआ था। परिवार ने तुरंत उसका दुपट्टा खोला और उसे कंधे पर उठाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें
जागरण से लौटी युवती को दरिंदो ने बनाया शिकार, जानें पूरा मामला
पुलिस ने दर्ज की FIR, तीन युवकों पर आरोप
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। चिनहट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज की और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस जांच जारी है और पीड़िता के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।परिवार का आक्रोश और न्याय की मांग
लड़की के परिवार में इस घटना से गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। परिवार का दर्द और गुस्सा इस बात का प्रमाण है कि ऐसी घटनाओं से समाज में सुरक्षा का भयावह सवाल खड़ा हो रहा है। यह भी पढ़ें