scriptLok Sabha Election 2024: क्या मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी | Lok Sabha Election 2024 Arpana Yadav gave information in press conference on contesting elections against Dimple Yadav in Mainpuri | Patrika News
लखनऊ

Lok Sabha Election 2024: क्या मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

Lok Sabha Election 2024: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाएं है। इस बारे में अपर्णा यादव ने आज प्रेस कॉन्फेस में जानकारी दी है।

लखनऊApr 04, 2024 / 03:11 pm

Anand Shukla

Lok Sabha Election 2024 Arpana Yadav gave information in press conference on contesting elections against Dimple Yadav  in Mainpuri

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी लोकसभा सीट पर पिछले 28 सालों से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। यहां से मुलायम सिंह यादव या उनके परिवार के सदस्य ही चुनाव जीतते रहे हैं। सपा ने इस बार भी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी यादव परिवार के इस किले को ढहाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि बीजेपी मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
अपर्णा ने आज लखनऊ में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फेंस की। इसमें मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनसे सवाल किया गया। इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जो कहेंगे मैं वही करूंगी। इसके साथ ही हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी को लेकर अपर्णा यादव ने कांग्रेस को खरी- खोटी सुनाई। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान करती है और कांग्रेस के डीएनए में महिलाओं का अपमान करना है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से किया नामांकन, बीजेपी ने लगातार तीसरी बार दिया है टिकट

कांग्रेस का रवैया महिलाओं के प्रति दर्शाता है दोहरा चरित्र
बता दें कि हाल ही में रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर अपर्णा यादव ने प्रेस कॉन्फेंस की और कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस तरह के बयान देते आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले महिलाओं का अपमान करते हैं और बाद में माफी मांगते है। उनका यह रवैया कांग्रेस दोहरा चरित्र को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के मंच से लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया गया था। लेकिन उन्हीं के कार्यक्रमों में महिला अस्मिता को चोट भी पहुंचाई गई। इसका जवाब देश की मातृशक्ति 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

Hindi News/ Lucknow / Lok Sabha Election 2024: क्या मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो