scriptसपा से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने दिए संकेत | Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav says we will think about Varun Gandhi and Swami Prasad maurya | Patrika News
लखनऊ

सपा से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने दिए संकेत

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि वरुण गांधी और पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बना सकते हैं। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है।

लखनऊMar 20, 2024 / 09:58 am

Aman Pandey

Lok Sabha Election 2024 akhilesh Yadav varun gandhi
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी भाजपा सांसद वरुण गांधी और सपा छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दे सकती है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरुण के सपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बारे में हमारा संगठन तय करेगा। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाएंगे और लोकतंत्र बचाएंगे।
इससे साफ संकेत है कि सपा आने वाले वक्त में वरुण गांधी को उम्मीदवार बना सकती है। उन्होंने इससे पहले पीलीभीत लोकसभा सीट के पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वहां के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी मांगे।
वहीं, स्वामी प्रसाद को टिकट देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद सपा छोड़कर गए ही कब थे? वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आपने स्वामी प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो वो बोले, हमारी कमेटी विचार कर रही होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी सीट से वरुण गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। 2019 में राहुल गांधी को यहां हार का सामना करना पड़ा था। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं।

Hindi News / Lucknow / सपा से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने दिए संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो