
ट्रेन का पहिया
कभी न कभी हम सब ने ट्रेन मे सफर जरूर किया होगा। ट्रेन में सफर करना किसे अच्छा नहीं लगता। ट्रेन में विंडो सीट और हाथों में किताब यह सोच कर हीं मन रोमांचित हो उठता है। लेकिन ट्रेन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो अधिकतर लोगों को पता नहीं होती और यदि इस तरह के सवाल कभी उनके मन में आता भी है तो हम इसका जवाब ढूँढना पसंद नहीं करते। आज ऐसा ही एक सवाल जो हो सकता है आपके दिमाग मे पहले कभी आया हो और आप उसका जवाब न ढूंढ पाए हों। तो ऐसे में आज मैं आपको भारतीय रेल के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहा हूं जिसे आप शायद ही जानते होंगे। क्या आपको पता है की ट्रेन के पहिए का वजन कितना होता है? नहीं पता?, कोई बात नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आखिर ट्रेन के पहिए का वजह कितना होता है?
पहिए का वजन जान हो जाएंगे हैरान
प्रत्येक दिन हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक ले जाने वाली ट्रेन जो यात्रियों को ले जाने के अलावा माल वाहक का भी काम करती है, उसके पहिए का वजन जान कर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं। SAIL यानि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार ट्रेन के इंजन और डिब्बों में अलग अलग वजन के पहिए लगे होते हैं। अगर हम ट्रेन के डिब्बों में लगे पहिए की बात करें तो लाल रंग के एलएचबी कोच के एक पहिए का वजन करीब 326 किलोग्राम वहीं ब्रॉड गेज पर चलने वाली ट्रेनों के डिब्बे में लगे एक पहिए का वजन 385 से 394 किलोग्राम तक होता है। अगर हम EMU यानि इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट ट्रेन के पहियों की बात करें तो उसके डिब्बों में लगे एक पहिए का वजन करीब 423 किलोग्राम होता है।
डिब्बों और इंजन के पहिए में होता है अंतर
आपको बता दें कि ट्रेन के इंजन में लगे पहिए का वजन डिब्बों में लगे पहिए के वजह से अहिक होता है। मीटर गेज ट्रेन के इंजन में लगे एक पहिए का वजन अगर हम देखें तो वह करीब 421 किलोग्राम होता है। और वहीं डीजल इंजन के एक पहिए का वजन करीब 528 किलोग्राम होता है जो डिब्बों में लगे पहिए के वजन से अधिक है। अगर बात हम इलेक्ट्रिक ट्रेन की करें तो इसके इंजन में लगे एक पहिए का वजन 554 किलो होता है। आप सोच कर देखें कि अगर यह ट्रेन का पहिया किसी इंसान के ऊपर गिर जाए तो उसका क्या हाल होगा। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्त व रिश्तेदार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
Published on:
25 Mar 2023 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
