scriptJPNIC Controversy: अखिलेश यादव के बयान से बिहार में बढ़ेगा सियासी पारा? क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे नीतीश कुमार? | JPNIC Controversy Political turmoil in Bihar due to Akhilesh Yadav Nitish Kumar separate from BJP | Patrika News
लखनऊ

JPNIC Controversy: अखिलेश यादव के बयान से बिहार में बढ़ेगा सियासी पारा? क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे नीतीश कुमार?

JPNIC Controversy: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जेपी जयंती के मौके पर बिहार और यूपी का सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने माल्यार्पण करने के दौरान नीतीश कुमार से एक अपील करते हुए भाजपा से अलग होने की बात कही है।

लखनऊOct 11, 2024 / 12:54 pm

Sanjana Singh

JPNIC Controversy

JPNIC Controversy

JPNIC Controversy: आज यानी 11 अक्टूबर को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता जय प्रकाश नारायण की जयंती है। इस अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर अपने आवास के बाहर माल्यार्पण किया। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रशासन ने माल्यार्पण से पहले सपा प्रमुख के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी थी। माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार और भाजपा के रिश्तों का जिक्र किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा…

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से की ये अपील

माल्यार्पण के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने कहा, “बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले हैं। यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है जो समाजवादियों को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है।”
यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav के घर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारे

‘JPNIC को बेचना चाहती है सरकार’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, “भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है। आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे। यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है।”
यह भी पढ़ें

घर के बाहर ही Akhilesh Yadav ने किया माल्यार्पण, बोले-भाजपा से गठबंधन तोड़े नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने शेयर किया पोस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल और जनता दल (यूनाइटेड) के पेज से जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पोस्ट कर लिखा गया है, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सादर नमन।” हालांकि, अखिलेश यादव की भाजपा से अलग होने वाली अपील पर अभी तक नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

Hindi News / Lucknow / JPNIC Controversy: अखिलेश यादव के बयान से बिहार में बढ़ेगा सियासी पारा? क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे नीतीश कुमार?

ट्रेंडिंग वीडियो