अंडमान निकोबार में मानसून का आगमन
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून का आगमन हो चुका है। यह मानसून अब धीरे-धीरे भारत के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।केरल में मानसून का संभावित आगमन
केरल के समुद्र तट पर 31 मई या 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। यदि सब कुछ अनुकूल रहा, तो 18 से 20 जून के बीच मानसून उत्तर प्रदेश में गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते दाखिल हो सकता है।लखनऊ में मानसून की संभावना
लखनऊ में मानसून की बारिश 23 से 25 जून के बीच शुरू होने के आसार हैं। पिछले साल की तुलना में, जब मानसून अपने निर्धारित समय से पीछे रह गया था और 22 जून को उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ था, इस साल समय पर मानसून आने की उम्मीद है।गर्मी का प्रकोप और संभावित राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल एक महीने और गर्मी झेलनी होगी। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में पछुवा हवा जारी रहेगी। इसके बाद, पुरवा हवा चलने पर थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे रात में पड़ रही गर्मी से भी राहत मिलेगी।मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, जल्द मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश के निवासियों को फिलहाल गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मानसून के आगमन से तापमान में कमी आएगी और बारिश शुरू होने से गर्मी से राहत मिलेगी। लोगों को तब तक धूप से बचने और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सावधान: यूपी के इन जिलों में हैं रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट
रेड अलर्ट
गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर (लू) होने की सम्भावना है।ऑरेंज अलर्ट
बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी एवं आसपास के इलाकों में उष्ण लहर (लू) होने की संभावना है।येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, मेरठ, औरैया एवं आसपास के इलाकों में उष्ण लहर (लू) होने की सम्भावना है। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में उष्ण रात्रि होने की सम्भाबना है।