scriptउत्तर प्रदेश के पूर्व DGP ने दी UP Police को बधाई,कहा- बहुत संतोषजनक कार्य हुआ है  | Former DGP of Uttar Pradesh congratulated UP and said- very satisfactory work has been done | Patrika News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP ने दी UP Police को बधाई,कहा- बहुत संतोषजनक कार्य हुआ है 

UP Police: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए दंगे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। UP पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। आइये बताते हैं पूर्व DGP ने क्या कहा 

लखनऊOct 17, 2024 / 10:54 pm

Nishant Kumar

UP Police

UP Police former DGP Vikram Singh

UP Police: बहराइच में हुए दंगे में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके धर-पकड़ में लगी हुई थी। गुरुवार को पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने पुलिस को बधाई दी है। 

पूर्व DGP ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि जो दंगा हुआ वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। UP पुलिस अपनी कर्तव्यपरायणता दिखाते हुए जो मुख्य अभियुक्त है सरफराज उसके विरुद्ध कार्रवाई की। उसको गिरफ्तार करने में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। फहीम भी गिरफ्तार हो चूका है।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने कैसे किया बहराइच हिंसा के आरोपियों का एनकाउंटर ? सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला

पूर्व DGP ने UP Police को दी बधाई 

यह UP पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी थी क्यूंकि जनता यह चाह रही थी कि जो प्रमुख अभियुक्त हैं उनको गिरफ्तार किया जाए। ये भी कहा जा रहा था कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वो नेपाल भाग सकते हैं। इसके पहले की वो पलायित होतें या भूमिगत होतें UP पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये एक संतोष का विषय है। मैं UP पुलिस और उसके नेतृत्व को बधाई देना चाहता हूं। 

Hindi News / Lucknow / उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP ने दी UP Police को बधाई,कहा- बहुत संतोषजनक कार्य हुआ है 

ट्रेंडिंग वीडियो