15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब डिंपल यादव के डांस पर फिदा हो गए थे अखिलेश यादव, कुछ ऐसे किया था अपने प्यार का इजहार

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी की सलगिरा है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Nov 24, 2017

akhilesh yadav dimple yadav

साल 2009 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान डिंपल यादव ने राजनीति में कदम रखा था। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान डिंपल यादव किसी मजबूत राजनेता की तरह उभरकर सामने आई हैं।

akhilesh yadav dimple yadav

डिंपल यादव की जनसभाओं को देखकर कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी राजनीतिक क्षमताओं के बारे में शायद अखिलेश भी अंजान थे। इसीलिए डिंपल यादव को पार्टी कैम्पेन के लिए प्रवक्ता पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद बनाया गया। कई एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि डिंपल युवा और महिला वोटरों को आकर्षित करने में कामयाब होंगी क्योंकि इन दोनों के बीच वह हिट साबित हुई हैं।

akhilesh yadav dimple yadav

डिंपल यादव इस समय जनसभाओं में अपनी हाजिर जवाबी के खूब चर्चे हैं। लेकिन हम आपको एक बार फिर उस वीडियो की याद दिलाना चाहते हैं, जिससे डिंपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की संगीत सेरेमनी का था, जिसमें डिंपल यादव जमकर डांस का रही हैं।

akhilesh yadav dimple yadav

सेरेमनी में चिटिया कलाइयां गाने पर किये गए डांस को लेकर डिंपल यादव काफी सुर्ख़ियों में रही थीं। उस दौरान उन्होंने यादव परिवार के अन्य सदस्यों को भी डीजे पर थिरकने को मजबूर किया था। इस बीच अखिलेश यादव भी तूने मारी एंट्री यार गाने पर डांस करते नजर आये थे। उस दौरान भी और आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

akhilesh yadav dimple yadav

मुलायम सिंह के भतीजे और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी राजलक्ष्मी के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जब गाने की धुन पर नाची तो सब देखते ही रह गए। डिंपल डीजे पर बज रहे गाने चीटियां कलाइयां पर जमकर नाचती दिखाई दीं। शादी के दौरान शायद डिंपल को पहली बार इस तरह देखा गया था।

akhilesh yadav dimple yadav

डिंपल सबके बीच में डांस करती दिखाई दी थीं। यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो में पत्नी डिंपल के साथ ही अखिलेश भी कदम से कदम मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा यादव परिवार जश्न में सराबोर है।

akhilesh yadav dimple yadav

आपको बता दें कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं। डिंपल यादव ने जिस तरह कांग्रेस के साथ गठबंधन में बड़ी भूमिका निभाई और इस चुनाव में प्रचार किया है, उससे एक बात साफ़ हो गई है कि अब समाजवादी पार्टी के सभी फैसलों में डिंपल यादव की भागीदारी बढ़ती जाएगी।

akhilesh yadav dimple yadav

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी की सलगिरा है।