
congress
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सबसे पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार शाम यूपी की 11 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है, जिसमें पूर्व से निर्धारित राहुल गांधी अमेठी से और सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। जारी लिस्ट में कांग्रेस ने गुजरात से भी चार उम्मीदवारों की घोषणा की है।
यूपी में कांग्रेस के यह उम्मीदवार-
जारी सूची के अनुसार, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, जालौन से ब्रजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धरौहरा से जितिन प्रसाद, अकबरपुर से राजाराम पाल और कुशीनगर से आरपीएन सिंह कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करेंगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रियंका का लखनऊ दौरा खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं लिस्ट जारी होने के बाद सभी की उनपर नजरें रहेेंगी। गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें में से सपा-बसपा महागठबंधन ने पहले ही दो सीटें- अमेठी और रायबरेली- कांग्रेस के लिए छोड़ दी थीं।
Updated on:
07 Mar 2019 09:57 pm
Published on:
07 Mar 2019 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
