
लखनऊ. क्रांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक अपने बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर बसपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे जिल्ले हैदर ने पूर्व विधायक राम सागर अकेला के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस व बसपा नेताओं ने सपा का रुख किया। इससे पहले भी बसपा व कांग्रेस के नेता सपा में शामिल हो चुके हैं। सपा में छह और विधायकों के शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं।
सपा सरकार बना रही है
शुक्रवार को चारों नेताओं ने अखिलेश की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहां कि इन नेताओं के पार्टी के साथ आने से हमारी ताकत बढ़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बना रही है। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान हो चुकी है, किसानों की अनदेखी करने वाली सरकार को जनता चुनाव में जवाब देगी।
कांग्रेस से इस्तीफा दिया
सपा में शामिल होने से पहले हरेंद्र मलिक ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। पूर्व सांसद रहे हरेंद्र मलिक की किसानों में अच्छी पकड़ है। पंकज मलिक भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे हैं। हरेंद्र मलिक प्रियंका गांधी के सलाहकार थे वहीं पंकज मलिक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे।
Published on:
29 Oct 2021 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
