लखनऊ

पर्यटन विभाग : 136 टूरिस्ट गाइड बताएंगे अयोध्या का इतिहास, 22 टूरिस्ट गाइड को मिला लाइसेंस और पहचान पत्र

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने अयोध्या के इतिहास एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देने के लिए 22 टूरिस्ट गाइड को लाइसेंस और पहचान पत्र वितरित किया।

लखनऊFeb 09, 2024 / 06:11 pm

Ritesh Singh

टूरिस्ट गाइड के रूप में मिला रोजगार, होगी आमदनी

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लोकार्पण के पश्चात देश-विदेश से प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। इन्हें अयोध्या के गौरवशाली इतिहास तथा दिव्य, नव्य एवं अलौकिक नई अयोध्या के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में प्रशिक्षित गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे।
यह भी पढ़ें

Video: हल्द्वानी दंगे को देखते हुए लखनऊ मंडल में हाई अलर्ट


इन गाइडों को मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट लखनऊ से बांग्ला, गुजराती, नेपाली, तेलगू तथा अन्य दक्षिण भाषाओं में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये गाइड दक्षिण भारत तथा दूसरे हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक आदान प्रदान के माध्यम बनेगे।
यह भी पढ़ें

फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन के सभागार में 22 टूरिस्ट गाइड को लाइसेंस एवं पहचान पत्र वितरण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात देशभर से लगभग दो से ढ़ाई लाख श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसमें दक्षिण भारत से विभिन्न भाषायें बोलने वाले शामिल हैं। इनको अयोध्या के इतिहास एवं वर्तमान स्वरूप के बारे में विधिवत जानकारी देने के लिए टूरिस्ट गाइड तैयार किये गये हैं। अधिकांश गाइड अयोध्या एवं आसपास के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें

10,11 और 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट,ठंडी और शुष्क हवाओं का भयंकर असर, तापमान में गिरावट 


जयवीर सिंह ने बताया कि इन गाइडो में 47 गुजराती, 39 तेलगू, 27 बंगाली और 23 नेपाली भाषा के हैं। इन्हें अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा का भी ज्ञान है। कुछ गाइड मराठी, पंजाबी, सिन्धी, तमिल, कन्नड़, फ्रेंच, रसियन और कोरियाई भाषा में भी संवाद करने में सक्षम हैं। इसके अलावा यह 14 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इन्हें 10 वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किया गया है।

इन गाइडों को टूरिस्ट गाइड के रूप में मिला रोजगार होगी आमदनी 
पर्यटन मंत्री ने बताया कि संस्थान द्वारा जिन छात्रों को लाइसेंस दिया गया है, इसमें 100 से ज्यादा अयोध्या और अन्य आसपास के जिलों से हैं। इसलिए अयोध्या के धार्मिक, आध्यात्मिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक स्थिति से पहले से परिचित हैं।
यह भी पढ़ें

अयोध्या, काशी के बाद श्रृंग्वेरपुर में निषादराज किले की हटेगी मस्जिद : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद


प्रशिक्षण के दौरान इनको अयोध्या में हो रहे बदलावों और भविष्य की आवश्यकताओं से परिचित कराया गया है। इन छात्रों को फील्ड विजिट भी कराया गया है। अयोध्या में काम करने वाले टूरिस्ट गाइड ने भी इन छात्रों को प्रशिक्षण दिया है। इस प्रकार सभी छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
यह भी पढ़ें

यूपी के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री 

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य मुकेश मेश्राम ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन विभाग ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अलौकिक आस्था का केन्द्र बनती जा रही अयोध्या के बारे में सम्पूर्ण इतिहास की जानकारी देने के लिए इन गाइडों को तैयार किया है। इन गाइडों को आमदनी भी होगी साथ ही दर्शनार्थियों को सुविधा भी होगी।

Hindi News / Lucknow / पर्यटन विभाग : 136 टूरिस्ट गाइड बताएंगे अयोध्या का इतिहास, 22 टूरिस्ट गाइड को मिला लाइसेंस और पहचान पत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.