
असद अहमद और शाइस्ता परवीन
आज माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को UP STF की टीम ने मार गिराया है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी थे, इन दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराए है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद अहमद पहली बार चर्चा में आया था।
गिरोह को संभाल रहा था असद
इससे पहले असद के खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं था, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद वो मोस्ट वांटेड बन गया था। क्राइम की दुनिया में असद की यह पहली आधिकारिक एंट्री थी। असद माफिया अतीक अहमद का तीसरा बेटा था। अतीक के जेल जाने के बाद से असद ही गिरोह को संभाल रहा था।
लखनऊ से बैठकर पूरे गैंग को चलाता था असद
क्योंकि उसके दो बड़े भाई पहले से ही जेल में बंद हैं। असद के दो छोटे भाई भी है जो कि अभी नाबालिग हैं। पुलिस की सूत्रों के अनुसार असद लखनऊ से बैठकर पूरे गैंग को चलाता था। असद के कंधों पर गैंग की जिम्मेदारी उमर के जेल जाने के बाद आई। बता दें, उमर अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा है।
उमर साल 2018 में लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल के अपहरण के मामले में सुर्खियों में आया था। खबरों के अनुसार, मोहित का अपहरण करने के बाद उमर को देवरिया जेल ले जाया गया था। उस समय अतीक अहमद उसी जेल में बंद था।
पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था असद
बताया जा रहा है कि असद 12वीं पास था। वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था, लेकिन पिता अतीक अहमद का क्राइम रिकॉर्ड उसके आड़े आ रहा था। इसकी वजह से उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हुआ था। इस वजह से असद अहमद बाहर नहीं जा सका।
24 फरवरी को उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई
फिर एक दिन 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उमेश पाल पर पहले बम से हमला किया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को उमेश पाल के घर के सामने अंजाम दिया गया। जब इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, तो असद को देखा गया। उमेश पाल वही था जो राजूपाल हत्याकांड का गवाह था।
हत्याकांड के बाद असद चल रहा था फरार
CCTV फोटो के आधार पर यूपी पुलिस असद की खोज में जुट गई, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद फरार चल रहा था। पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस असद को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी।
अब करीब डेढ़ महीने बाद असद और यूपी STF के बीच में मुठभेड़ हुई और वो मारा गया। इस मुठभेड़ में शूटर गुलाम भी ढेर गया है। जबकि, दो आरोपियों को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में मार कर चुकी थी।
Published on:
13 Apr 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
