scriptPublic Holiday: खुशखबरी! अगस्त में 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित,जानें क्यों  | Announcement of public holiday in 3 days in august 2024 know the reason | Patrika News
लखनऊ

Public Holiday: खुशखबरी! अगस्त में 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित,जानें क्यों 

अगस्त में लोगों को कुल 13 दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं, जिनमे 4 छुट्टी रविवार के हैं। लेकिन आपके लिए खुशी की बात ये है कि आपको इस महीने 3 छुट्टियां लगातार मिलने वाली हैं।

लखनऊJul 31, 2024 / 01:53 pm

Swati Tiwari

public holiday
जुलाई का महीना खत्म हो रहा है और हम सब बड़े उत्साह के साथ अगस्त महीने में प्रवेश कर रहे हैं। इस उत्साह का कारण है त्योहार और छुट्टी। बाकी महीने की तुलना इस महीने में छुट्टी ज्यादा मिलती है।इस महीने से मौसम में बदलाव के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगस्त में रक्षाबंधन, नागपंचमी, कृष्ण जन्माष्टमी के अलावा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। अगर इस महीने आपको कहीं घूमने जाने का प्लान है तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है।


इस महीने लगातार मिलेंगी 3 छुट्टीयां

इस महीने 15 अगस्त का त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है। 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है जिसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर छुट्टी रहती है। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन पड़ रहा है। इस महीने 3 छुट्टियां आपको एक साथ मिल रही है। 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त में 16 अगस्त को शुक्रवार है जिस दिन आपको काम करना पड़ेगा। अगर इस दिन भी आप छुट्टी प्लान करते हैं तो आपको 5 दिन की लंबी छुट्टी मिल जाएगी। इस छुट्टी में आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।

अगस्त 2024 के लॉन्ग वीकेंड

इस महीने लोगों के लिए छुट्टी ही छुट्टी है। इस महीने बाकी महीने की तुलनी ज्यादा छुट्टियां और त्योहार है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश होता है। इस महीने कुल पांच शनिवार हो रहे हैं। जबकि चार रविवार हैं। ऐसे में कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी मिल रही है।

Hindi News/ Lucknow / Public Holiday: खुशखबरी! अगस्त में 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित,जानें क्यों 

ट्रेंडिंग वीडियो