script49,500 पदों पर नई भर्ती की घोषणा, विभिन्न पदों पर जल्द जारी होंगे विज्ञापन | Announcement of new recruitment for 49,500 posts, advertisements for various posts will be released soon | Patrika News
लखनऊ

49,500 पदों पर नई भर्ती की घोषणा, विभिन्न पदों पर जल्द जारी होंगे विज्ञापन

UP Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 49,500 पदों पर नई भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने का आदेश दिया है।

लखनऊSep 24, 2024 / 10:12 am

Aman Pandey

jobs in up, UP News,Yogi Adityanath,UP Government Jobs,UP Job, UP News,Yogi Adityanath,Uttar pradesh, up news in hindi, BJP, cm yogi, up job alert
UP Government Jobs: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न आयोगों और बोर्डों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि 49,500 रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए। साथ ही, चिकित्सा और तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित कर त्वरित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण संबंधी नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इस विषय पर एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजीपी राजीव कृष्ण ने हाल में ही सकुशल संपन्न कराई गई पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया और संचालन के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रदेश में सकुशल संपन्न हुई है। यह एक मॉडल बना है। परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्ड भी अपनाए।
Govt Jobs in UP, UP News,Yogi Adityanath,UP Government Jobs,UP Job, UP News,Yogi Adityanath,Uttar pradesh, up news in hindi, BJP, cm yogi, up job alert

मुख्यमंत्री ने दिया अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल शुरू किया गया है। सभी विभाग इसका उपयोग कर अधियाचन प्राप्त करें। जिन विभागों में नियुक्ति होनी है, वहां से तत्काल अधियाचन आयोग को भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसी भी विभाग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई लंबित न हो। उन्होंने कहा ‌कि सभी प्रक्रियाएं समय सीमा के अंदर सुचारू रूप से संपन्न की जाएं।

बैठक में ये लोग शामिल

बैठक में उप्र लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष, विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्ष, डीएम और एसएसपी समेत शासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindi News/ Lucknow / 49,500 पदों पर नई भर्ती की घोषणा, विभिन्न पदों पर जल्द जारी होंगे विज्ञापन

ट्रेंडिंग वीडियो