लखनऊ

गैंगरेप की रूह कंपा देने वाली दास्तां, सामूहिक दुष्कर्म के दरिंदों ने किया टॉर्चर, मरा समझ झाड़ियों में फेंका

UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक नाबालिग के साथ हैवानियत की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। किशोरी घर के बाहर टहल रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और बेहोश कर उठा ले गए।

लखनऊOct 15, 2024 / 10:19 am

Aman Pandey

UP Crime: चिनहट में मॉर्निंग वॉक पर निकली 13 वर्षीय किशोरी को दरिंदों ने अगवा कर लिया। हाथ-पैर बांध कर गैंगरेप के बाद दुपट्टे से गला कस दिया। मरा समझकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।

घर के बाहर से उठा ले गए बाइक सवार

अपहरण, दुष्कर्म में तीन लोगों के शामिल होने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी तड़के घर के बाहर टहल रही थी। सुबह झाड़ियों में पड़ी होने की सूचना मिली। घर वाले मौके पर पहुंचे तो बहन बेहोश थी। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। दुपट्टे से गला कसा था। हाथ-पैर बंधे थे। शरीर पर चोट के कई निशान थे।

होश आने पर किशोरी ने बताई पूरी घटना

देर शाम किशोरी को इलाज के दौरान होश आया। इसके बाद डॉक्टरों ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह घर के बाहर टहल रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे।

पिटाई की वजह से आई गंभीर चोटें

दो ने पीछे से उसे पकड़ लिया। नशीला स्प्रे किया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे लेकर चले गए। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। आरोप है कि तीनों घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में ले गए और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। गले को दुपट्टे से कसने से गर्दन सीधी नहीं हो रही। सपोर्ट के लिए डॉक्टरों को प्लास्टिक का कॉलर लगाना पड़ा। पिटाई के कारण अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

तीन टीमें तलाश में लगीं

पुलिस ने बताया कि किशोरी की बहन की तहरीर पर चिनहट थाने में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल को जाने वाले मार्ग की सीसी फुटेज खंगाली जा रही है।

Hindi News / Lucknow / गैंगरेप की रूह कंपा देने वाली दास्तां, सामूहिक दुष्कर्म के दरिंदों ने किया टॉर्चर, मरा समझ झाड़ियों में फेंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.