लखनऊ

नाबालिग लड़की से घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल हुआ तो लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया केस

नाबालिग लड़की से मारपीट और गालीगलौच का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शक्स एक नाबालिग लड़की की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। अब लखनऊ पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है।

लखनऊJul 06, 2024 / 04:46 pm

Prateek Pandey

Lucknow News

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नाबालिग लड़की की पिटाई साफ देखी जा सकती है। पिटाई करने वाला शक्स लड़की को गाली देते हुए एक के बाद एक थप्पड़ मार रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स लड़की को एक के बाद एक थप्पड़ मार रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक कमरे में लड़की के पास बैठा है। अचानक वह उठता है गालियां देते हुए लड़की को कई थप्पड़ जड़ देता है। लड़का उसे घर से निकल जाने को कहता है।

दबंगई करता दिख रहा है युवक

वीडियो में वह लड़की से यह कहता है कि, “तुम मेरे से बहस करोगी।” इस पर लड़की पलटकर जवाब देती है, “मैंने क्या गलत कहा।” शख्स अपने फोन का स्पीकर ऑन किया हुआ है और लड़की फोन पर बात कर रही है तभी लड़का उसे थप्पड़ जड़ देता है। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो शख्स एक भूमाफिया का सदस्य है और वह लड़की को घर से निकालने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें

हाथरस भगदड़ कांड: भोले बाबा को अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस, SIT ने दर्ज किए 90 लोगों के बयान

लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया कि शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। लखनऊ पुलिस ने आश्वस्त किया कि शख्स की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। गोमतीनगर थाने में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Hindi News / Lucknow / नाबालिग लड़की से घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल हुआ तो लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया केस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.