लखनऊ

अनाथालय से 9 लड़कियों के फरार होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, बाथरूम का ग्रिल काटकर हुई थीं फरार 

लखनऊ के अनाथालय से 9 लड़कियों के गायब होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। बरामद की गई बच्चियां अनाथालय में नहीं रहना चाहती थीं, इसी वजह से लड़कियों ने मिलकर ये साजिश रची। 

लखनऊOct 19, 2024 / 04:43 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अनाथालय से 9 लड़कियों के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई और उन्होंने 2 लड़कियों को ढूंढ निकाला। अन्य 7 लड़कियों की तलाश अभी भी जारी है। संस्था संस्थापक पूर्णिमा प्रभाकर ने बताया कि अनाथालय से भागी लड़कियां पॉक्सो एक्ट की पीड़िता हैं और तीन महीने पहले ही लाई गई थीं। सभी अलग-अलग जिलों की हैं। ये माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती।

अनाथालय से 9 लड़कियां फरार

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगंज के सेक्टर-आई के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय का है। जहां 9 लड़कियां बाथरूम की खिड़की काटकर भाग गईं। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। छानबीन में पता चला कि नौ लड़कियों में से एक लड़की स्कूल जाती थी। स्कूल से आते वक्त वह अपने बैग में आरी की पत्ती छुपा कर से आई। ग्रिल काटकर भागते वक्त वह आरी की पत्ती भी अपने साथ ले गईं। अनाथालय में रह रही बच्चियां वहां नहीं रहना चाहती थीं। बरामद लड़कियां घर नहीं जाना चाहती थी। दोनों लड़कियों ने किराए पर कमरा लेकर रहने का प्लान बनाया था।
यह भी पढ़ें

तीन स्कूली बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

7 लड़कियों की तलाश कर रही पुलिस 

बैठक के बाद सीडब्ल्यूसी ने सभी लड़कियों को पारा स्थित राजकीय बाल गृह में शिफ्ट करवा दिया गया है। वन स्टाप सेंटर की टीम और पुलिस को लड़कियों को शिफ्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ीं। संस्था में बचपन से रह रही कई लड़कियां राजकीय बाल गृह नहीं जाना चाह रही थी। 7 लड़कियां अब भी पुलिस के रडार से दूर हैं। पुलिस जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। साथ ही बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी तलाशी की जा रही है। अनाथालय प्रशासन ने अलीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Lucknow / अनाथालय से 9 लड़कियों के फरार होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, बाथरूम का ग्रिल काटकर हुई थीं फरार 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.