script7thPayCommission : इस तरह करें अपनी बढ़ी हुई सैलेरी का कैलकुलेशन | 7th Pay Commission Latest Salary Calculator for State Govt Employees in Hindi | Patrika News
लखनऊ

7thPayCommission : इस तरह करें अपनी बढ़ी हुई सैलेरी का कैलकुलेशन

अखिलेश सरकार की मुहर लगने के बाद कुल 27 लाख लोगों की किस्मत बदल सकती है। 

लखनऊDec 12, 2016 / 10:38 am

आकांक्षा सिंह

calculator

calculator

लखनऊ। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की स्वीकृति के बाद राज्य कर्मचारियों को न्यू ईयर का अनमोल गिफ्ट अखिलेश सरकार द्वारा मिलने वाला है। बस 24 घंटों बाद राज्य कर्मचारियों की बल्ले बल्ले होने वाली है। सिफारिशों पर मुहर लगने के बाद सर्दी में थोड़ी गर्मी आने वाली है। इस मुहर लगने के बाद कुल 27 लाख लोगों की किस्मत बदल सकती है। 

अब सैलरी में इतनी बड़ी रकम की वृद्धि होगी तो उसे कैलकुलेट करने में हमें थोड़ी तो दिक्कत होगी ही। आइये हम आपको बताते हैं राज्य कर्मचारियों की नई सैलरी की गुणा भाग कैसे होगा। अपनी नई सैलेरी की गणना के लिये हमें ये फार्मूला अपनाना पड़ेगा।

  • नया वेतन फार्मूला: (वेतन बैंड में वेतन+ग्रेड पे) x 2.57
  • पुराना वेतन फार्मूला: वर्तमान वेतनमान + ग्रेड पे + (वेतनमान व ग्रेड पे के जोड़ का 125 प्रतिशत महंगाई भत्ता)

तो अब देर किस बात की। शुरू कर दीजिये अपनी नई सैलेरी को जोड़ना। 



लेखपाल को होगा लगभग 3000 रु. का लाभ

मुहर लगने के बाद लेखपाल की सैलेरी में कुल 3365 का फायदा होगा। जानिये कैसे- 

salary




सहायक समीक्षा अधिकारी को होगा सीधा फ़ायदा 

सिफारिशों पर राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद सहायक समीक्षा अधिकारी को कुल 6335 रूपए का लाभ मिल सकता है। वहीं सचिवालय सेवा में सहायक समीक्षा अधिकारी का पद सीधी भर्ती का एंट्री लेवल पद माना जाता है। इनकी सैलेरी की गणना इस तरह से कर सकते हैं।

salary


सफाई कर्मियों को भी मिलेगा लाभ

कल यानी मंगलवार को अखिलेश सरकार की मुहर लगने के बाद प्रदेश के सफाई कर्मियों को कुल 2250 रु. का फायदा मिलेगा। 



salary

Hindi News / Lucknow / 7thPayCommission : इस तरह करें अपनी बढ़ी हुई सैलेरी का कैलकुलेशन

ट्रेंडिंग वीडियो