30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live: वोटिंग के बीच कोटपूतली-बहरोड़ के बूथ पर जमकर चले लात-घूंसे, सीकर में भी हंगामा

Rajasthan Panchayat Election Live Updates: राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से प्रदेश के 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 30 Oct 2026, 4:43 PM IST

Panchayat Election
पंचायत चुनाव के दौरान हंगामा। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase-2 Live Updates: जयपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से प्रदेश के 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 21,839 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 11,799 मतदान केंद्र बनाए हैं। ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान शुरू होने के साथ ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे हैं।

30 Oct 2026, 4:42 PM IST

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव अपडेट :

पंचायत समिति के अनुसार सरपंच पदों के लिए मतदान प्रतिशत की जानकारी
दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान- 323107
दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत - 58.78 %

30 Oct 2026, 4:40 PM IST

Rajasthan Sarpanch Chunav: झुंझुनूं जिले में 3 बजे तक का मतदान अपडेट

पंचायत समितिवार ग्राम पंचायतों में कुल प्रतिशत     
बुहाना-  60.40
चिड़ावा- 60.88     
झुंझुनू- 60.61
पिलानी- 62.05    
सिंघाना- 61.52       
सूरजगढ़- 65.70

30 Oct 2026, 2:54 PM IST

बाड़मेर पंचायतीराज चुनाव : दूसरे चरण में 3 बजे तक 74.20 फीसदी मतदान, शिव में सर्वाधिक 77.42 प्रतिशत वोटिंग

3 बजे तक हुए मतदान का पूरा गणित: पंचायत समिति वार मतदान रिपोर्ट

पंचायत समिति

ग्राम पंचायतें

मतदान प्रतिशत

पड़े मत

बाड़मेर

46

70.86%

59,258

बाड़मेर ग्रामीण

30

71.28%

36,691

बाटाडू

21

75.45%

24,518

भींयाड़

21

75.86%

26,634

बिशाला

18

76.75%

26,547

डूंगेरों का तला

18

76.05%

24,560

शिव

35

77.42%

44,227

कुल

189

74.20%

2,42,435

कुल मतदाता : 3,26,716

30 Oct 2026, 2:23 PM IST

Kotputli-Behror Panchayat Election: समर्थकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सरपंच प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

30 Oct 2026, 2:20 PM IST

Sikar Panchayat Election: फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर हंगामा

सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित भगेगा मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए कुछ मतदाता आपस में भिड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

30 Oct 2026, 2:14 PM IST

Bhilwara Panchayat Election: भीलवाड़ा में अब तक मतदान

30 Oct 2026, 1:39 PM IST

Pali Panchayat Election: पाली में दोपहर 1 बजे तक मतदान

  • बाली- 41.29
  • देसूरी- 35.69
  • पाली- 46.49
  • रोहट- 45.83

30 Oct 2026, 12:54 PM IST

Dungarpur Panchayat Election: परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

डूंगरपुर जिले की आसपुर पंचायत समिति की उस्मानिया ग्राम पंचायत के एकड़ा फला के ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन से पहले उनका गांव कतिसौर ग्राम पंचायत में शामिल था, लेकिन नए परिसीमन में इसे उस्मानिया ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया। इससे पहले पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में भी ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। गांव में करीब 150 मतदाता हैं।

30 Oct 2026, 12:46 PM IST

Ajmer Panchayat Election: मतदान प्रतिशत अब तक

  • अजमेर ग्रामीण मतदान प्रतिशत - 21.43
  • अरांई मतदान प्रतिशत - 19.54
  • बडल्या मतदान प्रतिशत - 18.85
  • भिनाय मतदान प्रतिशत - 21.62
  • किशनगढ़ (सिलोरा) मतदान प्रतिशत - 16.81
  • औसत मतदान प्रतिशत - 19.42

30 Oct 2026, 12:43 PM IST

Sikar Panchayat Election: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने अपने पैतृक गांव मऊ में मतदान किया। उन्होंने बूथ संख्या 77 पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान किया।

30 Oct 2026, 12:38 PM IST

Pali Panchayat Election: पंचायत राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने परिवार के साथ किया मतदान

पाली विधानसभा क्षेत्र के मुंडारा गांव में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में देवासी ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के ग्रामीण विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा बहुमत के साथ ग्रामीण सरकार बनाएगी।

30 Oct 2026, 11:29 AM IST

Jodhpur Panchayat Election: जोधपुर की 17 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक 23.54% मतदान

  • निर्विरोध सरपंच: कुल 11 ग्राम पंचायतों में
  • ओसियां: 23.75%
  • सामराऊ: 29.61%
  • उम्मेद नगर: 24.56%
  • बावड़ी: 23.84%
  • हटूंडी: 24.90%
  • भोपालगढ़: 23.75%
  • पीपाड़ शहर:22.97%
  • सालवा खुर्द : 22.08%
  • मंडोर: 26.13%
  • लूणी: 22.27%
  • धवा: 23.36%
  • बिलाड़ा: 21.53%
  • कापरड़ा: 24.74%
  • तिंवरी : 25.24%
  • झंवर: 22.72%
  • केरू: 22.82%
  • आसोप: 19.86%

30 Oct 2026, 11:25 AM IST

Barmer Panchayat Election: सुबह 10 बजे तक 25.11% मतदान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बाड़मेर जिले की 189 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। इनमें 17 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिले में कुल 3,26,716 मतदाता हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 82,031 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस दौरान कुल 25.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बाड़मेर (ग्राम पंचायत 46 ) : 25.16% ( 21,040 मत)
 बाड़मेर ग्रामीण (ग्राम पंचायत 30) : 23.34% (12,017 मत)
 बाटाडू (ग्राम पंचायत 21 ) : 26.56% (8,632 मत)
 भींयाड़ ( ग्राम पंचायत 21) : 25.37 % (8,907 मत)
 बिशाला ( ग्राम पंचायत 18 ) : 25.33% (8,762 मत)
 डूगेरों का तला (ग्राम पंचायत 18) : 26.01% (8,401 मत)
 शिव (ग्राम पंचायत 35) : 24.98% (14,272 मत)

30 Oct 2026, 10:42 AM IST

Pali Panchayat Election: पाली में सरपंच चुनाव का मतदान प्रतिशत सुबह 10 बजे तक

  • बाली- 16.68 प्रतिशत
  • देसूरी- 14.04 प्रतिशत
  • पाली- 20.16 प्रतिशत
  • रोहट- 20.65 प्रतिशत

30 Oct 2026, 10:39 AM IST

Sikar Panchayat Election: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डाला वोट

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने पैतृक गांव भारनी में मतदान किया। उन्होंने बूथ संख्या 54 पर लाइन में लगकर वोट डाला। इस दौरान उनके बेटे अजय सिंह खर्रा भी साथ रहे। मंत्री खर्रा वार्ड संख्या 2 के मतदाता हैं।

30 Oct 2026, 10:21 AM IST

Rajasthan Panchayat Election: बारिश के बीच में वोटर्स में जबरदस्त उत्साह

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित प्रदेश के कई जिले में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इसके बावजूद पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बारिश के बीच वोटर्स कहीं छाता लेकर तो कहीं भीगते हुए वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

30 Oct 2026, 10:17 AM IST

Jodhpur Panchayat Election: 17 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदान

जोधपुर जिले की सभी 17 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में जगह-जगह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं।

30 Oct 2026, 9:51 AM IST

Jhunjhunu Panchayat Election: झुंझुनूं में मतदान केंद्र पर हंगामा

झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के भैसावता खुर्द स्थित मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति के वोट डालने के बाद भी काफी देर तक कतार में खड़े अन्य मतदाताओं से बातचीत करने पर हंगामा हो गया। लोगों ने उस पर चुनाव प्रचार करने और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बूथ से बाहर निकाल दिया।

30 Oct 2026, 9:50 AM IST

Nagaur Panchayat Election: नागौर में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी

नागौर जिले की रियांबड़ी पंचायत समिति के अति संवेदनशील बिजाथल मतदान केंद्र पर सरपंच पद के दोनों प्रत्याशियों के वॉलंटियर्स के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में लोगों की बेरोकटोक आवाजाही के चलते यह स्थिति बनी। अति संवेदनशील मतदान केंद्र होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती नजर नहीं आने पर प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

30 Oct 2026, 9:26 AM IST

Jhalawar Panchayat Election: झालावाड़ जिले में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह

असनावर कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पंच-सरपंच चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, रायपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी मतदान के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। यहां चार मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे।

30 Oct 2026, 8:48 AM IST

Dausa Panchayat Election: करणपुर गांव में मतदान का बहिष्कार

दौसा जिले के महवा क्षेत्र के पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत के करणपुर गांव में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का विरोध इस बात को लेकर है कि परिसीमन के दौरान उनके गांव को पाटोली पंचायत से हटाकर पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया। बहिष्कार के चलते मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है और बूथ खाली पड़ा है। बता दें कि इससे पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी ग्रामीणों ने बहिष्कार किया था। वहीं, करणपुर गांव के दोनों वार्डों से वार्ड पंच पद के लिए किसी भी व्यक्ति ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

30 Oct 2026, 8:25 AM IST

Dungarpur Panchayat Election: बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार

  • डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में पंच-सरपंच के लिए मतदान
  • 201 पंचायतों के 570 बूथों पर चल रहा मतदान
  • सुबह-सुबह बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार
  • अपने कामकाज छोड़कर बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
  • 5 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपनी गांव की सरकार

30 Oct 2026, 8:13 AM IST

Pali Panchayat Election: पाली की 146 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी

पाली जिले की चार पंचायत समितियों की 146 ग्राम पंचायतों में आज पंच-सरपंच चुनने के लिए मतदान जारी है। पाली, बाली, देसूरी और रोहट पंचायत समिति क्षेत्रों के 533 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। सरपंच के साथ 1418 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान हो रहा है।

30 Oct 2026, 7:05 AM IST

Rajasthan Panchayat Election Live Updates: 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू

राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतों की गणना होगी और देर रात तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।

30 Oct 2026, 7:02 AM IST

Rajasthan Panchayat Election Live Updates: दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता मतदान के लिए पात्र

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

30 Oct 2026, 7:00 AM IST

दूसरे फेज में होने वाले सरपंच- वार्ड पंच चुनाव का पूरा गणित 

जिले का नाम जिलावार ग्राम पंचायतें जिलावार कुल वार्ड
अजमेर 139 1545
अलवर 185 1767
बांसवाड़ा 139 1215
बाड़मेर 206 1504
भीलवाड़ा 185 1709
बीकानेर 137 1155
दौसा 141 1223
डूंगरपुर 209 1755
जयपुर 112 1182
जालोर 220 2186
झालावाड़ 142 1494
झुंझुनूं 167 1577
जोधपुर 442 3768
करौली 89 853
कोटा 47 505
कोटपूतली-बहरोड़ 130 1280
नागौर 152 1496
पाली 146 1418
राजसमंद 147 1303
सीकर 192 2238
सिरोही 110 1116
उदयपुर 189 1515
कुल 3326 33804

30 Oct 2026, 6:58 AM IST

Rajasthan Panchayat Election Live Updates: वोटिंग खत्म होते ही शुरू होगी काउंटिंग

शाम 6 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में देर रात तक कई गांवों में चुनाव परिणाम स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों के नाम तय हो जाएंगे।

30 Oct 2026, 6:52 AM IST

Rajasthan Panchayat Election Live Updates: 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता बैलेट पेपर से डालेंगे वोट

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। 11,799 मतदान केंद्रों पर 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता बैलेट पेपर से वोट डालेंगे।