scriptYour wardrobe- अपनी वार्डरोब से जुड़ी इस विशेष बात का अवश्य ख्याल रखें | special thing related to wardrobe | Patrika News
लाइफस्टाइल

Your wardrobe- अपनी वार्डरोब से जुड़ी इस विशेष बात का अवश्य ख्याल रखें

– पूरी भरी अलमारी नहीं, बस कैप्सूल वार्डरोब…- जब वार्डरोब भरा हो तो समय-समय पर सफाई इसलिए जरूरी

Jun 29, 2023 / 01:58 pm

दीपेश तिवारी

wardrobe.jpg

,,

Your wardrobe Special: क्या आप भी कभी अपने आप से यह कहती हैं कि मेरे पास पहनने के लिए नया कुछ नहीं है, भले ही आपकी अलमारी कपड़ों से भरी हो। देखा जाए तो भरी अलमारी का होना भी तनावपूर्ण है। इसमें हम उन चीजों को भी भरकर रख देते हैं, जिन्हें पहनना हमें पसंद नहीं होता है। क्या आप ईमानदारी से इस बात से सहमत हैं कि आपकी अलमारी में 100 फीसदी वही चीजें हैं, जिन्हें आप पहनना पसंद करती हैं। यदि आपका उत्तर नहीं है तो आपको तुरंत अपनी कैप्सूल वार्डरोब तैयार करनी चाहिए, जिसमें ऐसी चीजें हो जिन्हें आप हर रोज पहनना पसंद करेंगी।

your_personel_wardrobe.jpg

अपनी स्टाइल को जानें
कैप्सूल वार्डरोब बनाने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपकी जीवनशैली कैसी है। यह जानने के लिए आप स्वयं से तीन प्रश्न करें, जैसे मेरी प्राइमरी एक्टिविटी क्या है?, मैं अपने खाली समय में क्या करना पसंद करती हूं? क्या जो अलमारी में रख रही हूं, उन्हें पहनना पसंद करती हूं? इन सवालों का जवाब जानने के बाद यह समझना आसान होगा कि अलमारी में किन चीजों को शामिल करना है। इससे आपको शॉपिंग की प्लानिंग करना भी आसान होगा।

ट्रेक करें क्या पहनेंगी
अगले 30 दिनों में आप क्या पहना पसंद करेंगी, इसे ट्रेक करना जरूरी है। इसके कई तरीके हैं, जैसे आप रोज क्या पहन रही हैं यह एक नोटबुक में लिखती जाएं। इससे आपको अपनी पसंद का पता चलेगा।

wardrobe-_cleaning.jpg

क्वालिटी-क्वांटिटी पर करें इंवेस्ट
यदि आप समझारी से शॉपिंग करना चाहती है तो यह समझना जरूरी होगा कि जिन कपड़ों को आप खरीद रही हैं, उनकी गुणवत्ता कैसी है। पहनने पर कैसे लगेंगे। कपड़ों को फेंकने का विचार करने से पहले यह समझना जरूरी है कि इससे पर्यावरण को कितना नुकसान होगा। टैक्सटाइल वेस्ट धरती के लिए एक चुनौती बन रहा है। इसलिए खास अवसर के लिए महंगे कपड़े खरीदने के बजाय अपनों की ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। इसको अलग-अलग तरीके से या फिर दूसरे ड्रेसेज के साथ पेयर कर भी पहन सकती हैं। इससे आपका अनावश्यक स्टॉक भी नहीं बढ़ेगा और पैसों की भी बचत होगी। जब भी खरीददारी करें तो इस बात का भी ध्यान रखें कि ब्रांड विश्वसनीय और टिकाऊ है या नहीं।

अब करें क्लीन आउट
आपने यह नोट कर लिया है कि 30 दिनों तक आप क्या पहनना पसंद करेंगे, जो अगला कदम वार्डरोब में रखी अनावश्यक चीजों की छटनी करने का है। कैप्सूल वार्डरोब में कपड़े, एसेसरीज एवं फुटवियर मिलाकर 30 से ज्यादा चीजें नहीं होनी चाहिए। कैप्सूल वार्डरोब में पार्टी -वियर ड्रेस, जिन्हें आप साल में एक बार शादी में पहनते हैं या स्पोट्र्स वियर एवं नाइट वियर शामिल नहीं होते हैं। इसमें आपको उन चीजों को शामिल करना है, जिन्हें रोज पहनना पसंद करती हैं। अब उन चीजों की छटनी करें, जिन्हें न पहनने का आप कोई न कोई बहाना बनाती हैं। प्रत्येक आइटम पर नजर डालें और यह सुनिश्चित करें कि आपको किन चीजों से खुशी मिलती है।

कलर पैलेट्स बनाएं
कैप्सूल वार्डरोब तैयार करते समय कलर पैलेट्स बनाना भी जरूरी है। इससे भविष्य में शॉपिंग करना भी आसान होगा। 30 दिनों तक 30 चीजों के प्रयोग से आपको यह आसानी से पता चल जाएगा कि आप किन-किन रंगों को ज्यादा पहनना पसंद कर रही हैं, उन्हीं रंगों से मिलती-जुलती चीजों को ही कैप्सूल वार्डरोब में शामिल करें।

आइटम लिस्ट बनाएं
जब आपने अपनी पसंद की चीजों का चयन कर लिया, तो इसके बाद आप कैप्सूल वार्डरोब का मेप तैयार करें। इससे आपको यह पता चलेगा कि मौसम के अनुसार आपके पास कौन-कौनसी ड्रेस है और किन चीजों को खरीदने की जरूरत है। इससे आप केवल आवश्यक चीजें ही खरीदेंगी।

चीजों को पकड़कर न बैठें
हर उस चीज को अलमारी से बाहर निकाल दें, जिसे पहने के बाद आप अच्छा महसूस न करें और आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़े। कभी-कभी हम ऐसी चीजों को पकड़कर बैठे रहते हैं, जो सिर्फ अलमारी की जगह को भरती हैं। ऐसी चीजों को उन लोगों को दे दें, जिन्हें उन्हें पहनना पसंद हो। इससे आपकी वार्डरोब में स्पेस बढ़ेगा।

https://youtu.be/2DRRjFwoABM

Hindi News / Lifestyle News / Your wardrobe- अपनी वार्डरोब से जुड़ी इस विशेष बात का अवश्य ख्याल रखें

ट्रेंडिंग वीडियो