28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि वाले, मेहनत के काम में पाते हैं सफलता, शनि की रहती है इन पर विशेष कृपा

Zodiac Sign Personality: ये अपनी सभी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। ये धैर्यवान और सहनशील होते हैं। इन्हें अपने आप पर अच्छा खासा कंट्रोल होता है।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, makar rashi, Capricorn zodiac, makar rashi people, Capricorn zodiac people, zodiac sign astrology, lucky zodiac,

बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि वाले, मेहनत के काम में पाते हैं सफलता, शनि की रहती है इन पर विशेष कृपा

मकर राशि (Makar Rashi) के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग शनि ग्रह के प्रभाव के कारण काफी न्याय प्रिय होते हैं। अत्याधिक मेहनती और ईमानदार होते हैं। अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। ये देखने में भले ही घमंडी और सख्त दिखाई दें लेकिन अंदर से विनम्र होते हैं। इनकी सोच काफी खुली होती है। ये अपनी सभी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। ये धैर्यवान और सहनशील होते हैं। इन्हें अपने आप पर अच्छा खासा कंट्रोल होता है। जानिए मकर राशि के लोगों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत ही देरी से आता है। लेकिन अगर एक बार ये क्रोधित हो गए तो इनके कोप से कोई नहीं बच सकता। ये कोई भी काम निस्वार्थ भाव से करते हैं। ये काफी विश्वसनीय होते हैं। किसी को धोखा नहीं देते। ये अपनी गुप्त बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये परिवार की परंपराओं का काफी सम्मान करते हैं। इनके मित्र अधिक नहीं होते। लेकिन जो भी होते हैं उनसें इनकी गहरी मित्रता होती है।

ये जिस व्यक्ति से मिलते हैं उस पर अपनी विशेष छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनका बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा होता है। इनकी पहचान कर्मठ कर्मचारी के रूप में होती है। ये जो भी कार्य हाथ में लेते हैं उसे समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। ये पूरे तरीके से अपने काम में लीन रहते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर कोई भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे ये समय पर पूरा करते हैं।

ईमानदारी, समर्पण, वफादारी और मेहनत से काम करने की इच्छा इनके ऐसे गुण हैं जो इन्हें हर जगह प्रशंसा का पात्र बनाती है। ये अपने मार्ग से नहीं भटकते। प्रबंधन, वित्त, शिक्षा और रियल एस्टेट की नौकरी इनके लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। ये प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार, वफादार और परवाह करने वाले होते हैं और इन्हें भी ऐसे ही जीवनसाथी की तलाश रहती है जिसके अंदर ये सभी गुण हों।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: लाल किताब के ये उपाय आपकी हर परेशानी को कर सकते हैं दूर