bell-icon-header
लाइफस्टाइल

Deepika Padukone प्रेगनेंसी में खाती थीं ये चीजें, जिसकी वजह से डिलीवरी हुई ‘नॉर्मल’

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने आज बेबी को जन्म दिया है। दीपिका के हेल्दी बेबी को डिलीवर करने के पीछे उनका डाइट (Deepika Padukone Pregnancy Diet) है। चलिए हम जानते हैं कि दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी में क्या-क्या खाती थीं। दीपिका की डाइटिशियन ने ये बातें बताई हैं।

जयपुरSep 08, 2024 / 06:39 pm

Ravi Gupta

Deepika Padukone Pregnancy Diet

Deepika Padukone Pregnancy Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेबी (Deepika Padukone Baby) को जन्म दिया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह व दीपिका के घर नए मेहमान ने खुशियों से भर दिया है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर भी दीपिका-रणवीर ने शेयर की है। डिलीवरी के लिए दीपिका अस्पताल में शनिवार को भर्ती हुईं और रविवार को उन्होंने बेबी को जन्म दिया।
अक्सर गायनोलॉजिस्ट की ओर से प्रेगनेंसी में डाइट और कुछ वर्कआउट को लेकर सलाह दी जाती है। ताकि बेबी की डिलीवरी सही तरीके से हो और इस प्रक्रिया के दौरान परेशानियां ना आएं। इसलिए प्रेगनेंसी डाइट दीपिका पादुकोण ने भी फॉलो किया और कहीं ना कहीं यही वजह थी कि अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही दीपिका ने बेबी को जन्म दिया। अब दीपिका व बच्चा दोनों ही सही सलामत हैं।

आइए जानें दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी डाइट | Deepika Padukone Pregnancy Diet

Deepika Padukone Maternity Photoshoot
Deepika Padukone Pregnancy Diet In Hindi: दीपिका पादुकोण ने मीडिया में कई बार अपने खानपान को लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने काफी बेहतरीन व प्रैक्टिकल होकर प्रेगनेंसी डाइट के बारे में बताया भी था।

प्रेगनेंसी में डाइटिंग को लेकर ना हों कंफ्यूज

दीपिका पादुकोण के डाइट को लेकर कई तरह की बातें मीडिया में चल रही थीं। इस पर दीपिका ने साफ तौर पर कहा था कि मैं कोई डाइटिंग नहीं कर रही हूं। साथ ही दीपिका ने ये भी बताया था कि डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं होता है। इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।

बैलेंस डाइट को दीपिका ने किया फॉलो

दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी के दौरान संतुलित डाइट फॉलो किया। उनका मानना था कि जो मन करे वो खाना चाहिए। हां, लेकिन किसी भी चीज का सेवन संतुलित तरीके से सेवन करें। इसलिए दीपिका ने प्रेगनेंसी के दौरान समोसा, ब्राउनी, बन बटर जैसी चीजें भी खाईं। उनका मानना था कि जो मन को ठिक लगे वो खाना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी में क्रेविंग बहुत होती है। ऐसे में मन को क्यों मारना।
हालांकि, आपको यहां पर ये भी समझना होगा कि दीपिका संतुलित डाइट की बात कर रही हैं, इसका मतलब है कि इन चीजों का बहुत अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको संतुलित आहार का भी सेवन करना है। इसके लिए आप अपनी गायनोलॉजिस्ट की सलाह भी लें।

दीपिका पादुकोण की डायटीशियन ने क्या बताया

दीपिका की डायटीशियन पूजा मखीजा ने मीडिया को बताया कि दीपिका पादुकोण करीब हर दो घंटे पर छोटा मील लेती थीं। उनके मील में 40 प्रतिशत लिक्वीड फूड होते थे।

दीपिका पादुकोण इन जूस का सेवन करती थीं

डायटीशियन पूजा मखीजा की जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सब्जियों के जूस, चुकंदर जूस आदि को सेवन करती थी। साथ ही पुदीना और नीम आदि का सेवन भी दीपिका ने प्रेगनेंसी के दौरान किया है। इस तरह के जूस को दीपिका ने अपने प्रेगनेंसी डाइट में शामिल किया था।
डिस्क्लेमर- ये जानकारी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है। इनके दावों की पुष्टि पत्रिका नहीं करता है। आपको प्रेगनेंसी में डाइट अपनी गायनोलॉजिस्ट के बताए अनुसार फॉलो करना चाहिए।

Hindi News / Lifestyle News / Deepika Padukone प्रेगनेंसी में खाती थीं ये चीजें, जिसकी वजह से डिलीवरी हुई ‘नॉर्मल’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.