लाइफस्टाइल

Anant-Radhika’s wedding on July 12 : 35 मीटर बंधेज का लहंगा, सोने के तारों से मां दुर्गा का श्लोक

Anant-Radhika’s wedding : राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही हैं। वह 12 जुलाई को बचपन के दोस्त अनंत अंबानी Anant Ambani) के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

मुंबईJul 06, 2024 / 12:18 pm

Manoj Kumar

Anant Ambani and Radhika Merchant to Tie the Knot on July 12t

Anant-Radhika’s wedding : राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही हैं। वह 12 जुलाई को बचपन के दोस्त अनंत अंबानी Anant Ambani) के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) के आवास एंटीलिया में शादी की पहली रस्म मामेरू में अंबानी परिवार ने मेहमानों का धूमधाम से स्वागत किया। भावी दुल्हनिया राधिका के परिधान ने सभी का मन मोह लिया।
मामेरू रस्म में दुल्हन के मौसा और मामा शगुन लेकर आते हैं। रस्म के लिए राधिका ने बांधनी लहंगे को चुना, जिसे 35 मीटर बंधेज कपड़े से तैयार किया गया। इसके बॉर्डर पर सोने के तारों की जरदोजी से मां दुर्गा का श्लोक लिखा गया। बंधेज पर बनारसी ब्रोकेड डिजाइन गढ़ी गई। लहंगे के बॉर्डर को छोटे-बड़े डिजाइन के साथ काफी चौड़ा बनाया गया। वाइब्रेंट रानी पिंक कलर के लहंगे और ऑरेंज कलर के ब्लाउज में राधिका खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Anant Ambani and Radhika Merchant to Tie the Knot on July 12t


भारतीय टच ने लगा दिए चार चांद

साल की शुरुआत में गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में भी राधिका आकर्षक लगी थीं, लेकिन मामेरू रस्म के लिए उनके परिधान में विशेष भारतीय टच ने चार चांद लगा दिए। इसे कस्टम डिजाइन किया गया। उनका ब्लाउज एक तरह से विंटेज स्टाइल कोटि है, जिसमें वी नेकलाइन के नीचे बटन लगे हैं और स्लीव्स पर गोल्डन बीट्स लटके हैं। बॉर्डर को ग्रीन कढ़ाई से फिनिशिंग दी गई।

सोनिया और राहुल को दिया न्योता

मुकेश अंबानी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने अनंत अंबानी की शादी का कार्ड देकर उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद में वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्हें भी शादी का कार्ड देकर आमंत्रित किया गया।

Hindi News / Lifestyle News / Anant-Radhika’s wedding on July 12 : 35 मीटर बंधेज का लहंगा, सोने के तारों से मां दुर्गा का श्लोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.