16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Akhilesh Yadav Death Threat: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Death Threat News: लखीमपुर खेरी के रहने वाले अमरेंद्र प्रताप सिंह का वीडियो सामने आया है। वीडियो एक निजी चैनल के इंटरव्यू का है। इंटरव्यू में अमरेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी दी।

जिला उपाध्यक्ष ने क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के लखीमपुर-खिरी जिला के उपाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना ने इस घटना को लोकतंत्र पर करारा हमला बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को गोली मारने की बात स्वीकार नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने करणी सेना को दी चेतावनी, कहा- सेना वेना सब नकली है, यह सब…

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

वीडियो देखने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और पलिया तहशील पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जावेद और पीतेंद्र सिंह कंकू शामिल थे। भीरा के चैयरमैन पति संजय शुक्ला, राजा खान, फुरकान अंसारी और जार्जी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 


बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग