scriptcrocodile bite : मगरमच्छ का निवाला बना युवक, शव खोखी डेम से बरामद | Young man made crocodile morsel, dead body recovered from Khokhi Dam | Patrika News
कोटा

crocodile bite : मगरमच्छ का निवाला बना युवक, शव खोखी डेम से बरामद

crocodile bite : रावतभाटा. उपखण्ड के देवपुरा में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। खोखी डेम पर नहाने गया युवक मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया।

कोटाOct 13, 2022 / 07:51 pm

Deepak Sharma

मगरमच्छ का निवाला बना युवक, शव खोखी डेम से बरामद

मगरमच्छ का निवाला बना युवक, शव खोखी डेम से बरामद

crocodile bite : रावतभाटा. उपखण्ड के देवपुरा में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। खोखी डेम पर नहाने गया युवक मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया। जावदा थाना अधिकारी कमल चंद मीणा ने बताया कि देवपुरा निवासी चुन्नीलाल (37) पुत्र धन्नालाल भील बुधवार से लापता था। परिजन और ग्रामीणों ने उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। डेम पर नहाने या मछली पकड़ने के दौरान हादसे की आशंका पर उसे डेम के अप स्ट्रीम इलाके में गुरुवार सुबह तलाशा तो नदी में उसका सिर और गले से नीचे का हिस्सा मिला। थाना अधिकारी के अनुसार मृतक मगरमच्छ का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर वन्य जीव विभाग की टीम भी पहुंची और पंचनामा बनाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
परिवार के सामने रोजी – रोटी का संकट
मृतक के परिवार के सामने अब रोजी – रोटी का संकट खड़ा हो गया। मृतक की बूढ़ी मां, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां है। चुन्नीलाल अकेला कमाने वाला था। बच्चे छोटे है।
अचानक दबे पांव करता है हमला
पानी और जमीन पर मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये जब घात लगाकर अपने शिकार पर हमला करता है तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों में धूप सेंकने के लिए मगरमच्छ नदियों के किनारे बाहर आ जाते है। खतरा महसूस होते ही हमला कर देते है।

Hindi News/ Kota / crocodile bite : मगरमच्छ का निवाला बना युवक, शव खोखी डेम से बरामद

ट्रेंडिंग वीडियो