scriptहैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा | Seeing the Heritage Chambal Riverfront, not only the eyes but also the | Patrika News
कोटा

हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा

– राज्यपाल कलराज मिश्र कोटा के विकास को लेकर हुए गद्गद्

कोटाMar 01, 2023 / 06:20 pm

Ranjeet singh solanki

हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा

हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा

कोटा. राज्यपाल कोटा के विकास को लेकर गद्गद हैं। उन्होंने ऑक्सीजोन को अनुपम, अद्भुत बताने के बाद चम्बल रिवरफ्रंट को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं, अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा है। इसे ही अनुभूति कहते हैं। इसमें अनुभूति जन्य तकनीक का प्रयोग किया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को चंबल रिवरफ्रंट का भ्रमण किया।
उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट में यह कल्पना की गई है कि यहां जो पर्यटक आए, उसे पूरे राजस्थान की झलक एकसाथ देखने को मिल जाए। यहां राजस्थान की भौगोलिक परििस्थति का भी नजारा देखने को मिल रहा है। यहां हरियाली, पठार, मैदान, रेगिस्तान व नदी-झील सब प्रकार के स्वरूप विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंबल रिवरफ्रंट गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट से एकदम अलग है। यहां पूरे राजस्थान की स्थापत्य कला की झलक देखने को मिल रही है। राज्यपाल ने कहा कि कोटा देश का ऐसा शहर है, जो ट्रैफिक लाइट फ्री है।
अभिभूत हूं मैं : धारीवाल
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि वह ऑक्सीजोन और चंबल रिवरफ्रंट देखने के बाद राज्यपाल के चेहरे की प्रसन्नता देखकर ही अभिभूत हैं। राज्यपाल व धारीवाल में एक स्पेशल बोट में बैठकर चम्बल रिवरफ्रंट के दोनों किनारे देखे।

Hindi News / Kota / हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट देखने से आंख ही नहीं अन्तर्मन भी प्रसन्न हो रहा

ट्रेंडिंग वीडियो