कोटा

खुशखबरी: मुक्तिधाम की बदहाली दूर करने आए शहर के कई संगठन एवं कार्यकर्ता

कारवां जुड़ा तो साफ-सुथरे होने लगे हैं मुक्तिधाम। इसके लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे, कहा अब नहीं होने देंगे बदहाली, हर रविवार श्रमदान का संकल्प।

कोटाNov 20, 2017 / 03:02 pm

ritu shrivastav

सफाई में जुटे कार्यकता

राजस्थान पत्रिका की ओर से शहर के मुक्तिधामों की दुर्दशा का मुद्दा उठाने के बाद शहर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता श्रमदान के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को सुबह शहर के मुक्तिधामों पर कार्यकर्ता पहुंच गए और साफ-सफाई करने में जुट गए। उन्होंने झाडि़यां साफ की, धुलाई-सफाई की। देखते ही देखते मुक्तिधाम चकाचक हो गए। कार्यकर्ताओं ने हर रविवार अपने-अपने क्षेत्र के मुक्तिधामों पर श्रमदान का संकल्प दोहराया।
यह भी पढ़ें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस खबर को पढ़ने के बाद ट्रेन से सफर करना छाेड़ देंगे आप

तीन घंटे धुलाई-सफाई

स्वामी विवेकानंद यूथ फ्रंट के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता व सहप्रभारी कोटा दक्षिण चेतन पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह सात बजे सुभाष विहार मुक्तिधाम पहुंचे। प्रदेश संयोजक विकास शर्मा की अगुवाई में तीन घंटे श्रमदान किया। झाडि़यों को फावड़ों से साफ किया। शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम 100 शहरों में स्थान लाने के लिए सफाई में पूरा सहयोग करेंगे। फ लौदी युवक संघ के सदस्यों ने मुक्तिधाम पर बने प्लेटफार्म की धुलाई की। संरक्षक कपिल जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। भाजपा शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, कौशल सोनी, हर्मेंद्रसिंह हाड़ा, मणिराज सिंह, दुष्यंत सिंह ने भी सहयोग किया। स्वामी विवेकानंद यूथ फ्रंट के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता व सहप्रभारी कोटा दक्षिण चेतन पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह सात बजे सुभाष विहार मुक्तिधाम पहुंचे। प्रदेश संयोजक विकास शर्मा की अगुवाई में तीन घंटे श्रमदान किया। झाडि़यों को फावड़ों से साफ किया। शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम 100 शहरों में स्थान लाने के लिए सफाई में पूरा सहयोग करेंगे। फ लौदी युवक संघ के सदस्यों ने मुक्तिधाम पर बने प्लेटफ ार्म की धुलाई की। संरक्षक कपिल जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। भाजपा शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, कौशल सोनी, हर्मेंद्रसिंह हाड़ा, मणिराज सिंह, दुष्यंत सिंह ने भी सहयोग किया।
यह भी पढ़ें
बुरी खबर: नहीं थम रहा बीमारियों का कहर, अब रोटा वायरस ने दी शहर में दस्तक

झाडि़यां काटी, झाडू लगाया

छावनी भाजपा मण्डल के तत्वावधान में श्रमदान किया गया। झाडि़यां साफ की। मुक्तिधाम में झाडू लगाया। विभिन्न संगठनों की ओर से प्रत्येक रविवार को श्रमदान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष खेमचन्द शाक्यवाल, महामंत्री भूपेंद्र भाया, भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मदनलाल प्रजापति, वार्ड 63 अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, आईटी सेल के मंडल अध्य्क्ष विवेक मोनू, विजय भट्ट, भूतेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष बाबूलाल कश्यप, मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष बाबूलाल शाक्यवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पचन्द महावर, महिपाल प्रजापति, रामस्वरूप आदि ने श्रमदान किया। श्रीराधे मित्र मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।भाजपा विज्ञान नगर मण्डल की ओर से रविवार को मुक्तिधाम पर श्रमदान किया गया। पार्षद पवन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष विवेक मित्तल के नेतृत्व में रविवार को दो घण्टे तक श्रमदान कर मुक्तिधाम की सफाई की। सिंधु सोशल सर्किल ने इस मुक्तिधाम को गोद ले रखा है। सर्किल अध्यक्ष प्रकाशवीर नाथानी, संयोजक ओम मलवानी, शंकर अम्बवानी, विनोद अजवानी, भाजपा के सुरेश लखेरा, बॉबी टेलर आदि ने श्रमदान में सहयोग किया। यहां से तीन ट्रॉली कचरा साफ किया गया। सचिव विमल परियानी ने बताया कि नलकूप की रिपेयरिंग भी करवाई गई है। इससे लोगों को सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें

करोड़ों के सरकारी निर्माणों पर मंडरा रहा बजरी की कालाबाजारी का संकट

धुलाई कर किया चकाचक

बाबा काल भैरव मुक्तिधाम विकास समिति सकतपुरा के संयोजक पार्षद विकास तंवर व अध्यक्ष विनोद शर्मा व उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह ने बजरंगपुरा मुक्तिधाम में सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई के साथ पूरे मुक्तिधाम की धुलाई कर चकाचक किया गया। समिति की ओर से प्रत्येक रविवार को यहां श्रमदान किया जाएगा। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों को भी श्रमदान से जोड़ा जाएगा। जंगली और कांटेदार झाडि़यां हटाई: श्रीराधे मित्र मण्डल गोरधनपुरा के कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र कछावा के नेतृत्व में थेगड़ा मुक्तिधाम पर श्रमदान किया। संयोजक श्याम गौड़ ने बताया मुक्तिधाम की दुर्दशा हो रही है। टीनशेड जले हुए हैं। पूरे परिसर में जंगली और कांटेदार झाडि़यां उगी हुई थी, उन्हें साफ किया गया। कार्यकर्ता सोहन सिंह, गगन शर्मा, जितेन्द्र गौड़, नरेश सुमन, राजकुमार आदि ने गंदगी के ढेरों को फावड़े, तगारी से बाहर फेंका। अगले रविवार को भी झाडि़यों को काटकर साफ किया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kota / खुशखबरी: मुक्तिधाम की बदहाली दूर करने आए शहर के कई संगठन एवं कार्यकर्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.