कोटा

neet ug 2024: फाइनल उत्तर तालिकाएं जारी, फिजिक्स के एक प्रश्न की आपत्ति स्वीकारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 की फाइनल उत्तर तालिकाएं जारी कर दी हैं।

कोटाJun 04, 2024 / 10:25 am

Abhishek Gupta

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 की फाइनल उत्तर तालिकाएं जारी कर दी हैं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 की फाइनल उत्तर तालिकाएं जारी कर दी हैं। एजेंसी ने सोमवार रात जारी फाइनल उत्तर तालिका में फिजिक्स विषय की एक प्रश्न पर की गई आपत्ति को स्वीकार कर लिया है तथा उसके एक से अधिक विकल्पों को ठीक माना गया है। इससे कई स्टूडेंट्स के नम्बर बढ़ गए है।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी की गई प्रोविजनल उत्तर तालिकाओं में प्रश्नपत्र बुकलेट एस-4 के फिजिक्स विषय के प्रश्न संख्या-32 का विकल्प-4 सही करार दिया गया था। जबकि एनसीईआरटी फिजिक्स की किताब के अनुसार विकल्प-2 भी ठीक था। इस प्रश्न पर कोटा के विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। विशेषज्ञों की कमेटी ने इस आपत्ति को स्वीकार किया। इसके बाद एजेंसी ने फाइनल उत्तर तालिकाओं में इसका संशोधित उत्तर जारी कर दिया। फाइनल उत्तर तालिकाओं के अनुसार इस प्रश्न के विकल्प-2, 4 दोनों सही करार दिए गए हैं। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Kota / neet ug 2024: फाइनल उत्तर तालिकाएं जारी, फिजिक्स के एक प्रश्न की आपत्ति स्वीकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.